BJP UP New Appointments: उत्तर प्रदेश में आगामी राजनीतिक रणनीतियों और संगठनात्मक मजबूती को तेज करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अनुसूचित जाति मोर्चा के नए जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति से जारी इस सूची में राज्य के सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों (पश्चिम, बृज, कानपुर, अवध, काशी और गोरखपुर) के कुल 95 जिला अध्यक्षों के नाम शामिल किए गए हैं. पार्टी ने इस बार कई महत्वपूर्ण जिलों के साथ-साथ महानगर इकाइयों के लिए भी अलग से अध्यक्षों की नियुक्तियां की हैं.
जारी आंकड़ों के मुताबिक, एससी मोर्चा के तहत पश्चिम क्षेत्र में 19, बृज क्षेत्र में 18, कानपुर क्षेत्र में 16, अवध क्षेत्र में 15, काशी क्षेत्र में 16 और गोरखपुर क्षेत्र से 11 जिला अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई है. पार्टी नेतृत्व ने क्षेत्रीय संतुलन और सामाजिक समीकरणों को साधते हुए युवा और अनुभवी चेहरों को मैदान में उतारा है.
विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख नियुक्तियों की बात करें तो, पश्चिम क्षेत्र में मेरठ महानगर से विनोद जाटव, मुरादाबाद महानगर से सिद्धांत भारती वाल्मीकि, सहारनपुर महानगर से वरदान घावरी और गाजियाबाद महानगर से वेदप्रकाश जाटव को कमान सौंपी गई है.
इसी तरह बृज क्षेत्र में आगरा महानगर से हर्ष दिवाकर, अलीगढ़ से मुकेश सूर्यवंशी और बरेली महानगर से अभिजीत कठेरिया को जिम्मेदारी मिली है. कानपुर क्षेत्र के अंतर्गत कानपुर उत्तर से विजय वाल्मीकि, कानपुर दक्षिण से जय नारायण कुरिल और झांसी महानगर से अमित खटिक को नया अध्यक्ष बनाया गया है.
अवध क्षेत्र में लखनऊ महानगर की जिम्मेदारी कुंदन सिंह गौतम को और लखनऊ जिला की जिम्मेदारी अभिषेक रावत को सौंपी गई है. काशी क्षेत्र में वाराणसी महानगर से मनोज सोनकर और वाराणसी जिला से सुरेंद्र प्रताप को कमान मिली है. इसके अलावा, गोरखपुर क्षेत्र में गोरखपुर महानगर से राजेश कुमार और गोरखपुर जिला से संजीव पासवान को पार्टी ने अहम जिम्मेदारी दी है.
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इन नियुक्तियों के जरिए बीजेपी ने जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ और अधिक मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. नई टीमों के गठन से कार्यकर्ताओं में भी नया जोश देखने को मिल रहा है.
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के 14 सियासी अफसर: सत्ता की सवारी में 100% सफलता, अपनी पार्टी वाले पूरे फेल; पढ़ें 12 साल की रिपोर्ट
-भारत एक्सप्रेस
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…
'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…
Sanskriti Sansad 2026: काशी में 3 से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाली संस्कृति संसद…