उत्तर प्रदेश

पार्टी मीटिंग के बीच थमीं सांसें! भाजपा विधायक श्याम बिहारी लाल का हार्ट अटैक से निधन, एक दिन पहले ही था जन्मदिन

MLA Shyam Bihari Death: यूपी के फरीदपुर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक श्याम बिहारी लाल की हार्ट अटैक से मौत हो गई. उनका 1 जनवरी को जन्मदिन था. हार्ट अटैक से पहले वो बरेली के सर्किट हाउस में पार्टी की एक मीटिंग कर रहे थे. तभी सीने में तेज दर्द हुआ. जिसके बाद वहां मौजूद अधिकारियों ने उन्हें अस्पताल लेकर गए. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

फरीदपुर विधानसभा के विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल इलाके में बेहद लोकप्रिय और सज्जन स्वभाव के नेता माने जाते थे. उनकी अपने इलाके में अलग पहचान थी. वे आम लोगों से तुरंत घुलमिल जाते थे. लोगों से जुड़ने और समस्याएं सुनने के लिए वो लगातार दौरे पर रहते थे. अब उनके निधन से लोग स्तब्ध हैं.

क्या है पूरा घटनाक्रम?

शुक्रवार की दोपहर बरेली के सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह बैठक ले रहे थे. इसी बैठक में शामिल होने के लिए फरीदपुर के विधायक श्याम बिहारी लाल भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे हुए थे. सर्किट हाउस में विधायक के अलावा कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद थे. बैठक के समय ही अचानक से विधायक श्याम बिहारी लाल के सीने में तेज दर्द उठा. पहले तो उन्होंने इसे हल्के में लिया, लेकिन फिर उनकी हालत बिगड़ती चली गई. जिसके बाद मौजूद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें आनन-फानन में मेडिसिटी अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया.

जानकारी के मुताबिक डॉक्टरों की लाख कोशिशों के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका और कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई.

ये भी पढ़ें- FD से बेहतर कमाई का मौका! अडानी एंटरप्राइजेज ला रही है 1000 करोड़ का NCD, जानें निवेश की पूरी डिटेल

गुरुवार को मनाया था जन्मदिन

निधन से एक दिन पहले ही विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल ने गुरुवार को अपना जन्मदिन मनाया था. जिसपर दूर-दूर से लोग उनसे मिलने आए और शुभकामनाएं दी थी. डॉ. लाल फरीदपुर सीट से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए थे.

उत्तर प्रदेश की राजनीति के साथ साथ उनका शिक्षा जगत में भी बेहद सम्मान था. उन्होंने अपने पीछे पत्नी मंजूलता, एक बेटा और दो बेटियों को बिलखता छोड़ गए. जिले और सूबे के कई नेताओं और अधिकारियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

49 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

57 minutes ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago