लाइफस्टाइल

क्या आपने कभी पी घी वाली कॉफी? ये शरीर की इम्युनिटी बढ़ाती है, त्वचा और पाचन को बनाती है बेहतर

Ghee Coffee: सर्दियों में लोग आम तौर पर कॉफी या चाय से दिन की शुरुआत करते हैं. लेकिन अगर इस आदत में एक छोटी सी चीज को जोड़ लिया जाए, तो यह सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. ये छोटी सी चीज है एक चम्मच घी. अगर कॉफी में एक चम्मच घी मिलाकर पिया जाए, तो पूरा दिन एनर्जी से भरा रहेगा.

मेटाबॉलिज्म को भी देगी मजबूती

घी वाली कॉफी शरीर को अंदर से गर्म रखती है, त्वचा को नमी और चमक देती है, पाचन को बेहतर बनाती है और वजन घटाने में भी मदद करती है. विज्ञान के अनुसार, घी में मौजूद गुड फैट्स और विटामिन शरीर के मेटाबॉलिज्म और इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करने में मदद करते हैं.

कॉफी में मौजूद कैफीन मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जो भोजन को जल्दी पचाने में मदद करता है. जब इस कॉफी में घी का गुड फैट जुड़ता है, तो शरीर लंबे समय तक ऊर्जा के लिए इसे इस्तेमाल करता है. इससे भूख कम लगती है और आप ओवरईटिंग से बचते हैं. इसके चलते, पेट की जिद्दी चर्बी धीरे-धीरे कम होने लगती है.

त्वचा को नेचुरल ग्लो और हाइड्रेशन

घी वाली कॉफी त्वचा पर नेचुरल ग्लो लाती है. सर्दियों की ठंडी और शुष्क हवा त्वचा की नमी छीन लेती है, जिससे चेहरे पर रूखापन और ड्राईनेस बढ़ जाती है. घी में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन ए त्वचा को अंदर से हाइड्रेट रखते हैं. रोजाना सुबह कॉफी में घी मिलाकर पीने से त्वचा अंदर से मॉइस्चराइज रहती है और आपको एक प्राकृतिक चमक मिलती है. यह खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिनकी त्वचा सर्दियों में बहुत जल्दी रूखी हो जाती है.

सर्दियों में क्यों लगती है जरूरत से ज्यादा ठंड? विटामिन की कमी हो सकती है बड़ी वजह

शरीर को गर्माहट और बीमारियों से सुरक्षा

देसी घी की तासीर गर्म होती है. जब इसे ब्लैक कॉफी के साथ मिलाया जाता है, तो यह शरीर के तापमान को संतुलित रखने में मदद करता है. कड़ाके की ठंड में यह आपको बार-बार बीमार पड़ने से बचाता है और ठंड से होने वाली थकान को कम करता है. वैज्ञानिक रूप से, घी शरीर के अंदरूनी तापमान को बनाए रखने में मदद करता है, जिससे ऊर्जा स्तर स्थिर रहता है.

पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में सहायक

यह पाचन को सुधारता है. आमतौर पर कॉफी पीने से कुछ लोगों को पेट में जलन या एसिडिटी हो सकती है. घी इसमें प्राकृतिक रूप से एक ‘लुब्रिकेंट’ का काम करता है, जो भोजन को आसानी से पचाने में मदद करता है. इसके नियमित सेवन से कब्ज की समस्या भी दूर होती है और आंतों की कार्यप्रणाली बेहतर होती है. पाचन बेहतर होने से शरीर के अन्य अंगों पर भी सकारात्मक असर पड़ता है.

Tinda सब्जी के अद्भुत फायदे: सेहत, पाचन और रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए फायदेमंद

Also Follow Bharat Express on Youtube

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन के पासपोर्ट रिलीज मामले पर सुप्रीम कोर्ट 2 नवंबर को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन द्वारा अपना पासपोर्ट रिलीज करने की मांग को…

13 minutes ago

पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा

पीएम मोदी ने लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस और प्रिंसेस सोफी से मुलाकात की. बैठक में…

30 minutes ago

करवा चौथ पर आपके शहर के स्कूल खुलेंगे या रहेंगे बंद? जानिए दिल्ली, यूपी, बिहार समेत अन्य राज्यों का पूरा अपडेट

करवा चौथ के पावन पर्व पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर बच्चों और पेरेंट्स के…

32 minutes ago

SIR मामले पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी समेत 13 नेताओं को जवाब के लिए दिया 10 दिन का समय

सुप्रीम कोर्ट ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के…

1 hour ago

वंदे मातरम को ‘राष्ट्रगान’ जैसा दर्जा देने की उठी मांग: SC ने केंद्र और दिल्ली सरकार को भेजा नोटिस

वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…

1 hour ago