Bharat Express DD Free Dish

FD से बेहतर कमाई का मौका! अडानी एंटरप्राइजेज ला रही है 1000 करोड़ का NCD, जानें निवेश की पूरी डिटेल

Adani Enterprises Public Issue: अडानी समूह की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड 1000 करोड़ रुपये के NCD (नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर) का तीसरा पब्लिक इश्यू लॉन्च करने का ऐलान किया है. यह इश्यू 6 जनवरी 2026 को खुलेगा और 19 जनवरी 2026 को बंद हो जाएगा.

Adani Enterprises Public Issue

Adani Enterprises Public Issue: अडानी समूह की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) ने आम निवेशकों को निवेश के लिए एक सुनहरा मौका दिया है. कंपनी ने 1000 करोड़ रुपये के NCD (नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर) का तीसरा पब्लिक इश्यू लॉन्च करने का ऐलान किया है.

यह इश्यू 6 जनवरी 2026 को खुलेगा और 19 जनवरी 2026 को बंद हो जाएगा. जरूरत पड़ने पर इसमें बदलाव भी किया जा सकता है. इस इश्यू में निवेशकों को 8.9 प्रतिशत तक सालाना रिटर्न मिल सकता है.

NCD क्या होता है?

एनसीडी का पूरा नाम नॉन कन्वर्टिबल डिबेंचर है. यह एक तरह का फिक्स्ड इनकम निवेश होता है. जिसमें निवेशक कंपनी को पैसा उधार देता है और बदले में तय ब्याज पाता है.

AEL को लेकर देश की दो बड़ी रेटिंग एजेंसियों ICRA और CARE ने AA- (स्टेबल) रेटिंग दी है. जिसका अर्थ है कि अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड में निवेश करना सुरक्षित है. इसमें पैसा डूबने का जोखिम काफी कम माना जा रहा है.

निवेशकों को कितना मिल सकता है रिटर्न?

AEL के NCD में न्यूनतम निवेश 10 हजार रुपये रखा गया है. इसमें एक NCD की कीमत 1 हजार रुपये तय की गई है. अवधि की बात करें तो इसमें निवेशक 24 महीने, 36 महीने और 60 महीने के लिए निवेश कर सकता है. इसमें ब्याज का भुगतान त्रैमासिक, सालाना या एक साथ हो सकता है. ब्याज की बात करें तो AEL में अधिकतम 8.90 प्रतिशत सालाना ब्याज दर मिल सकता है.

क्यों बढ़ा भरोसा?

अडानी एंटरप्राइजेज ने इससे पहले भी जुलाई 2025 में 1 हजार करोड़ का NCD इश्यू किया था. जो पहले ही दिन सिर्फ 3 घंटे में भर गया था. इस तरह से कंपनी में निवेशकों के भरोसे का अंदाजा लगाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- Happy New Year: अडानी टोटल गैस की बड़ी कटौती, अब जेब पर बोझ होगा कम; चेक करें CNG-PNG के नए रेट

कहां इस्तेमाल होगा पैसा?

कंपनी ने निवेशकों के पैसों के इस्तेमाल संबंधित जानकारी दी है. जिसमें बताया गया है कि इश्यू से जुटाए गए पैसों का 75 प्रतिशत हिस्सा पुराने कर्ज चुकाने और बाकी पैसा कंपनी के सामान्य कामकाज में लगाया जाएगा.

निवेशक का सही समय?

हाल ही में रिजर्व बैंक के द्वारा ब्याज दरों में कटौती के बांद बैंक एफडी पर रिटर्न अब सीमित हो गया है. ऐसे में इश्यू में निवेश करना उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है, जो एफडी से बेहतर रिटर्न चाहते हैं, लेकिन शेयर बाजार का जोखिम नहीं लेना चाहते.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read