उत्तर प्रदेश में साल 2027 के ‘मिशन विधानसभा’ फतह के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना सबसे बड़ा राजनीतिक दांव (UP BJP New Team 2027) चल दिया है. यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपनी नई और बेहद आक्रामक टीम का आधिकारिक ऐलान कर दिया है, जिसे सीधे तौर पर समाजवादी पार्टी (सपा) के ‘PDA’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले की काट माना जा रहा है.
इस नई सांगठनिक टीम में 8 महामंत्रियों, 6 क्षेत्रीय अध्यक्षों, 19 उपाध्यक्षों और 19 मंत्रियों को शामिल कर ऐसा अचूक जातीय समीकरण बैठाया गया है जो आगामी चुनावों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नैया पार लगाने का काम करेगा.
बीजेपी के नए चक्रव्यूह में सांगठनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 8 महामंत्रियों की फौज उतारी गई है, जिसमें राम प्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा, उपेंद्र रावत, संजय सिंह, शंकर लोधी, दिलीप पटेल और राजेश चौधरी जैसे कद्दावर चेहरों को शामिल किया गया है.
वहीं, पूरे यूपी को छह हिस्सों में बांटकर ब्रज से पूरन सिंह लोधी, पश्चिम से नवाब सिंह नागर, कानपुर से रामकिशोर साहू, अवध से अवधेश द्विवेदी, काशी से अशोक चौरसिया और गोरखपुर से विनोद राय को क्षेत्रीय कमान सौंपी गई है ताकि हर इलाके में विरोधियों को घेरा जा सके.
पंकज चौधरी की इस नई टीम (UP BJP New Team 2027) में 19 उपाध्यक्षों की नियुक्ति सबसे ज्यादा चौंकाने वाली और रणनीतिक है. इसमें फायरब्रांड नेता सुरेश राणा, सत्यपाल सैनी, ब्रज बहादुर, धर्मेंद्र सिंह, मोहित बेनीवाल, देवेश कोरी, प्रियंका रावत, दुर्विजय शाक्य, रमेश सिंह, नीरज सिंह, अर्चना मिश्रा, पूजा पाल, शंकर गिरी, कामेश्वर सिंह, कृतिका अग्रवाल, सुरेश मौर्य, राजेश यादव, कृष्ण बिहारी राय और आलोक गुप्ता को जगह दी गई है. इसके अलावा विजय शिवहरे, बसंत त्यागी और अनिल यादव सहित 19 नेताओं को प्रदेश मंत्री की कड़क जिम्मेदारी सौंपी गई है.
ये भी पढ़ें: इंटरनेट पर सीखा कत्ल का तरीका, 2000 कॉल्स के बाद पक्का हुआ इरादा; ऐसे रची गई केतन की मौत की खूनी साजिश
अखिलेश यादव के वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए सभी विंग्स (मोर्चों) के प्रदेश अध्यक्षों की सूची भी जारी कर दी गई है. युवा मोर्चा की कमान रोहित मिश्रा को, पिछड़ा मोर्चा प्रकाश पाल को, किसान मोर्चा देवेंद्र सिंह को, अनुसूचित मोर्चा अशोक रावत को, महिला मोर्चा सरोज कुशवाह को और अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिम्मेदारी विद्याभूषण गोंड को दी गई है. साथ ही दिनेश प्रताप सिंह को मुख्य प्रवक्ता और मनीष दीक्षित को प्रदेश मीडिया संयोजक बनाकर पूरी टीम को चुनावी मोड में उतार दिया गया है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…
फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…
मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…
Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…
महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…
सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…