उत्तर प्रदेश

ठाकुर बनाम ब्राह्मण किसे चुनेगी बीजेपी? अभय सिंह के चक्कर में सीएम योगी के सामने धर्म संकट; समझें गोसाईंगंज का सियासी गणित

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले प्रदेश की सियासत में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. समाजवादी पार्टी से बगावत करने वाले तीन प्रमुख विधायक गोसाईंगंज (अयोध्या) से अभय सिंह, गौरीगंज (अमेठी) से राकेश प्रताप सिंह और कालपी (जालौन) से विनोद चतुर्वेदी आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं. इन तीनों विधायकों ने साल 2024 के राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग कर बीजेपी उम्मीदवार की जीत में अहम भूमिका निभाई थी.

सपा के लिए यह अवध और बुंदेलखंड क्षेत्र में बड़ा झटका जरूर है. हालांकि, इस दलबदल से बीजेपी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने भी एक धर्म संकट खड़ा हो गया है कि आखिर ठाकुर बनाम ब्राह्मण की सियासी लड़ाई में किसके साथ जाया जाए. आइये जाने पूरा सियासी समीकरण.

सीएम योगी के सामने दिलचस्प राजनीतिक चुनौती (UP Election 2027 Thakur vs Brahmin)

सबसे ज्यादा चर्चा अयोध्या जिले की गोसाईंगंज विधानसभा सीट की हो रही है. अभय सिंह के बीजेपी में आने से अयोध्या की राजनीति में ‘ठाकुर बनाम ब्राह्मण’ का पारंपरिक वर्चस्व का मुकाबला नए मोड़ पर आ गया है. इस सीट पर पहले से ही भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व विधायक इंद्र प्रताप उर्फ ‘खब्बू तिवारी’ का गहरा प्रभाव है. ऐसे में 2027 के चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के सामने इस सीट पर दोनों मजबूत धड़ों को साधे रखने की एक दिलचस्प राजनीतिक चुनौती और अवसर सामने आया है.

गोसाईंगंज का चुनावी इतिहास (UP Election History Of Gosainganj Ayodhya)

इस सीट से अभय सिंह बनाम खब्बू तिवारी का दशकों पुराना मुकाबला है. इन दोनों के बीच की ठाकुर और ब्राह्मण की सियासी अदावत काफी पुरानी है. आइये जानें इस अदावत में क्या ही सीट का चुनावी इतिहास?

  • 2017 का चुनाव: BJP के टिकट पर इंद्र प्रताप उर्फ खब्बू तिवारी ने जीत दर्ज की थी. उन्होंने अभय सिंह को करीब 11,500 से अधिक वोटों के अंतर से हराया था.
  • खब्बू तिवारी की अयोग्यता: एक पुराने मामले में सजा होने के चलते खब्बू तिवारी की विधानसभा सदस्यता रद्द हो गई थी.
  • 2022 का कड़ा मुकाबला: 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने खब्बू तिवारी की पत्नी आरती तिवारी को मैदान में उतारा, जबकि सपा से अभय सिंह प्रत्याशी थे.
  • 2022 का परिणाम: इस बेहद कड़े मुकाबले में सपा के अभय सिंह को 1,05,863 वोट मिले, जबकि भाजपा की आरती तिवारी को 92,784 वोट हासिल हुए. अभय सिंह ने 13,079 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी.

गोसाईंगंज विधानसभा सीट का जातीय गणित

गोसाईंगंज विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या करीब 3.85 लाख के आसपास है. यहां का चुनावी गणित हमेशा से सवर्ण और पिछड़ी जातियों के ध्रुवीकरण पर टिका रहा है. इस आंकड़े से साफ है कि यदि ब्राह्मण और क्षत्रिय मतदाता एक ही पाले में आ जाएं, तो किसी भी दल के लिए इस सीट पर मुकाबला एकतरफा हो सकता है.

  • ब्राह्मण मतदाता: लगभग 65,000 से 70,000
  • क्षत्रिय (ठाकुर) मतदाता: लगभग 50,000 से 55,000
  • दलित (अनुसूचित जाति): लगभग 60,000 से 65,000
  • यादव मतदाता: लगभग 45,000 से 50,000
  • कुर्मी / वर्मा मतदाता: लगभग 35,000 से 40,000
  • मुस्लिम मतदाता: लगभग 25,000 से 30,000
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी – मौर्य, निषाद आदि): लगभग 50,000 से 55,000

बीजेपी के सामने 3 बड़े प्रबंधन बिंदु (Yogi Adityanath Task For UP Election 2027)

1- दोनों धुर विरोधियों को एक जाजम पर लाना: खब्बू तिवारी का परिवार वर्षों से भाजपा के ब्राह्मण चेहरे के रूप में स्थापित रहा है, जबकि अभय सिंह का अपना मजबूत व्यक्तिगत और सजातीय प्रभाव है. दोनों गुटों के समर्थकों के बीच समन्वय बैठाना पार्टी संगठन की पहली प्राथमिकता होगी.

2- 2027 के टिकट का संतुलन: 2027 के चुनाव में सीट पर किसे प्रत्याशी बनाया जाए. वर्तमान विधायक अभय सिंह को या फिर खब्बू तिवारी परिवार को? राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पार्टी एक चेहरे को विधानसभा और दूसरे को विधान परिषद (MLC) या अन्य महत्वपूर्ण सांगठनिक जिम्मेदारी देकर दोनों वर्गों को साधने का फॉर्मूला निकाल सकती है.

3- वोट बैंक का अभेद्य किला: यदि भाजपा का पारंपरिक कैडर, ब्राह्मण मतदाता और अभय सिंह का समर्थक वर्ग एक साथ आ जाता है, तो अयोध्या जनपद में सपा के लिए दोबारा वापसी करना बेहद मुश्किल हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: ‘तुम क्या चाहती हो..?’, फांसी की सजा सुनते ही जज से क्या बोली मुस्कान? साहिल को भी सजा-ए-मौत

राकेश प्रताप सिंह, विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह के आने से भाजपा ने 2027 के चुनाव से पहले अपनी स्थिति को मजबूत किया है. अयोध्या परिक्षेत्र में ‘ठाकुर बनाम ब्राह्मण’ के पुराने अंतर्विरोध को सुलझाकर एक मजबूत सामाजिक गठबंधन बनाना भाजपा की रणनीति का मुख्य हिस्सा होगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व और संगठन क्षमता के जरिए यदि यह समन्वय सफल रहता है, तो गोसाईंगंज सीट 2027 में भाजपा के सबसे मजबूत गढ़ों में तब्दील हो सकती है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

इंकलाब जिंदाबाद आज भी क्यों गूंजता है? सड़कों पर क्या हो रहा है और लोग आखिर कहना क्या चाहते हैं?

इंकलाब जिंदाबाद का असली मतलब क्या है? भगत सिंह के विचारों से निकला यह नारा…

1 minute ago

राजधानी रांची में 1400 करोड़ की विकास योजनाएं 3 साल से ठप: टेंडर के बाद भी काम जीरो, BJP ने सरकार पर लगाया ये आरोप

RANCHI INFRASTRUCTURE CRUNCH: झारखंड की राजधानी रांची में बुनियादी ढांचे से जुड़ी 1400 करोड़ रुपये…

41 minutes ago

गुजरात में दौड़ेगी ग्रीन एनर्जी! अडानी और CMA CGM की साझेदारी से सड़कों पर उतरेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक्स

गुजरात के वापी स्थित तुम्ब कंटेनर डिपो से अब इलेक्ट्रिक ट्रकों के जरिए कंटेनरों की…

47 minutes ago

रेलवे कर्मचारियों की दिवाली होगी रोशन! मोदी सरकार ने दी 78 दिनों के बोनस को मंजूरी, खाते में आएंगे इतने रुपये

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को रेलवे कर्मचारियों के लिए…

1 hour ago

एनालॉग पनीर को लेकर केंद्र, दिल्ली सरकार और FSSAI को हाईकोर्ट का नोटिस

दिल्ली हाईकोर्ट ने 'एनालॉग पनीर' (नॉन-डेयरी पनीर) के खिलाफ दायर याचिका पर केंद्र, दिल्ली सरकार…

1 hour ago

‘तुम क्या चाहती हो..?’, फांसी की सजा सुनते ही जज से क्या बोली मुस्कान? साहिल को भी सजा-ए-मौत

मेरठ के नीले ड्रम वाली मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को कोर्ट ने फांसी की…

2 hours ago