दिल्ली के तुर्कमान गेट स्थित फ़ैज़-ए-इलाही मस्जिद पत्थरबाजी मामले शामिल सभी 5 आरोपियों की ओर से दायर जमानत याचिका पर तीस हजारी कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. कोर्ट 13 जनवरी को सुनवाई करेगा. कोर्ट ने तिहाड़ जेल सुपरिटेंडेंट से सभी पांचों आरोपियों के मेडिकल रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज कोर्ट के सामने पेश करने का निर्देश दिया है.
मामले की सुनवाई के दौरान याचिककर्ताओ की ओर से पेश वकील ने आरोप लगाया गया है कि सभी पांचों आरोपियों को जेल के अंदर पीटा गया है. एक पहले ही कोर्ट ने सभी पांचों आरोपियों को 13 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. इस मामले में अब तक 13 लोगों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. अतुल श्रीवास्तव को इस मामले में स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर नियुक्त किया है.
वही इस मामले में गिरफ्तार अन्य 8 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. दिल्ली पुलिस द्वारा 30 लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है. गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और उकसाने से जुड़ी धाराएं लगाई गई है. जिन आरोपियों ने जमानत याचिका दायर की है, उसमें काशिफ, मोहम्मद कैफ, मोहम्मद आरिब, समीर और अदनान शामिल हैं. एक कांस्टेबल के बयान के बाद पुलिस ने बीएनएस की धारा 121, 123 और 221 के अलावा सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान से बचाव अधिनियम की धारा 3 और दंगा करने से जुड़ी धारा 191 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस के मुताबिक ये धाराएं हिंसा, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान और कानून व्यवस्था बिगाड़ने से जुड़े अपराधों को ध्यान में रखकर लगाई गई हैं. अब तक की जांच में पता चला है कि इस हिंसा में स्थानीय लोगों के साथ-साथ कुछ बाहरी लोग भी शामिल थे. पुलिस को इस मामले में एक दो राजनीतिक लोगों के बारे में भी जानकारी मिली है. पुलिस ने दो से तीन लोगों की पहचान भी कर ली है, जिन पर हिंसा भड़काने का आरोप है.
हालांकि पुलिस ने फिलहाल इनके नाम बताने से इनकार कर दिया है. बताया जा रहा है कि पुलिस के पास ऐसे 400 से ज्यादा वीडियो हैं, जिनकी जांच की जा रही हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: क्या पति की मर्जी के बिना गर्भपात अपराध है? दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
-भारत एक्सप्रेस
19 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी राधाष्टमी. जानिए राधा-कृष्ण की पूजा का सही शुभ मुहूर्त,…
Nepal Dog Cruelty: नेपाल के बझांग जिले से पशु क्रूरता का एक बेहद दर्दनाक और…
पेरियार और अन्नादुरै के बीच आजादी के दिन और व्यक्तिगत फैसलों पर हुए मतभेदों ने…
DUSU Election 2026: DUSU चुनाव में सबसे दिलचस्प मुकाबला अध्यक्ष पद पर देखने को मिलेगा,…
दिल्ली में भारत एक्सप्रेस के 'बज्म-ए-सहाफ़त' कॉन्क्लेव में ग्रुप मैनेजिंग एडिटर राधेश्याम राय ने भाषा…
SONIPAT PITBULL ATTACK: हरियाणा के सोनीपत की सिक्का कॉलोनी में पिटबुल के हमले का रोंगटे…