उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अपने सरकारी कर्मचारियों को एक और तोहफा दिया है. राज्य सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का आदेश जारी किया है. इससे महंगाई भत्ता अब 55 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा, जो पहले 53 प्रतिशत था. इस फैसले से प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है, क्योंकि यह बढ़ोतरी उनके वेतन में सीधा असर डालेगी.
पिछली बार भी योगी सरकार ने दीपावली के अवसर पर महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत का इजाफा किया था, जिसका लाभ कर्मचारियों को जुलाई 2024 से मिलेगा. इसके बाद से ही राज्य सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता बढ़ाने की उम्मीद थी. केंद्र सरकार ने पहले ही अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा किया था, जिसके बाद राज्य सरकार की ओर से भी इसे बढ़ाने की संभावना जताई जा रही थी.
इस बढ़ोतरी से प्रदेश के लगभग 16 लाख सरकारी कर्मचारियों को लाभ होगा, साथ ही 12 लाख पेंशनर्स को भी इसका फायदा मिलेगा. यह कदम कर्मचारियों और पेंशनर्स के जीवन स्तर में सुधार लाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा.
ये भी पढ़ें: भारत अगले दो वर्ष में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाला है: CM Yogi
-भारत एक्सप्रेस
Punjab Drug Smuggling: पंजाब के फिरोजपुर में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते…
Ukraine News: युद्ध के मैदान में अदम्य साहस की मिसाल पेश करते हुए यूक्रेन के…
ऑपरेशन ट्राइडेंट के तहत असम, मिजोरम और मणिपुर में 38 ठिकानों पर छापेमारी हुई. 18…
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने बड़ा बयान दिया है.…
Asian Para Games 2026 में भारत ने 30 स्वर्ण समेत 114 पदक जीते. ऐतिहासिक प्रदर्शन…
Pakistan News: ईरान से सप्लाई ठप होने के बाद पाकिस्तान में 12 किलो का LPG…