Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

हापुड़ में खौफनाक वारदात! गवाही देने जा रहे किसान की लाठी-हथौड़ों से पीटकर हत्या, फिर कार से कुचला

Hapur Murder News: हापुड़ में गवाही देने कचहरी जा रहे किसान गौरव त्यागी की बेरहमी से हत्या कर दी गई. हमलावरों ने बाइक गिराकर लाठी-हथौड़े से पीटा और कार से कुचल दिया। 2 आरोपी गिरफ्तार, 5 पर इनाम.

Hapur Murder News

हापुड़ में किसान गौरव त्यागी की

Edited by Sahil Singh

Hapur Murder News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में थाना देहात क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े 34 वर्षीय किसान गौरव त्यागी की बेरहमी से हत्या कर दी गई. गौरव एक पुराने जानलेवा हमले के मुकदमे में गवाही देने हापुड़ कचहरी जा रहे थे. इसी दौरान धनौरा रोड पर कार सवार हमलावरों ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मारकर गिरा दिया. इसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों और हथौड़े से उन पर ताबड़तोड़ वार किए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जानिए पूरा मामला?

मोहम्मदपुर आजमपुर निवासी गौरव त्यागी पुत्र फतह सिंह का गांव के कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद में वर्ष 2021 में हुए जानलेवा हमले के मामले में बुधवार को उनकी गवाही होनी थी. आरोप है कि मुकदमे में जमानत पर चल रहे आरोपी वैगनआर कार से उनका पीछा कर रहे थे.

हमले के दौरान आरोपियों ने घायल गौरव के ऊपर कई बार कार चढ़ा दी और उन्हें गंभीर हालत में सड़क पर छोड़कर फरार हो गए. सूचना मिलने पर पुलिस ने गौरव को अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें मेरठ रेफर किया गया. उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई.


ये भी पढ़ें: इमाम का बेटा हिंदू लड़की लेकर हुआ फरार…जानें ‘लव जिहाद’ के शक में मेरठ में क्यों मचा बवाल?


घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस ने नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार पांच आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है. सीओ अनीता चौहान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पुराना जमीन विवाद सामने आया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital