उत्तर प्रदेश

‘कानून का राज है, आतंकी बच नहीं पाएंगे’, उत्तर प्रदेश के कौशांबी में आतंकवादी की गिरफ्तारी पर बोले ओम प्रकाश राजभर

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए यूपी एसटीएफ (UPSTF) और पंजाब पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में बब्बर खालसा इंटरनेशनल और आईएसआई मॉड्यूल से जुड़े सक्रिय आतंकी लाजर मसीह को गिरफ्तार किया गया है. इस गिरफ्तारी के बाद उत्तर प्रदेश सरकार में पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने राज्य की मजबूत कानून-व्यवस्था की सराहना की और आतंकवाद पर कड़ा संदेश दिया.

राजभर का बयान- यूपी में आतंकियों की नहीं चलेगी

गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा,

“उत्तर प्रदेश में माननीय योगी आदित्यनाथ जी की सरकार है, यहां कानून का राज है. अगर कोई आतंकवादी यहां पांव फैलाने की कोशिश करेगा, तो वह बच नहीं पाएगा. चाहे वह किसी भी प्रकार की गतिविधि करना चाहे, सरकार उसके खिलाफ त्वरित कार्रवाई करती है.”

आतंकी की गिरफ्तारी कैसे हुई?

गिरफ्तारी कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र से हुई. लाजर मसीह, जो कि पंजाब के अमृतसर जिले का रहने वाला है, को गुरुवार सुबह 3:20 बजे सुरक्षा बलों ने दबोच लिया. वह बब्बर खालसा इंटरनेशनल के जर्मनी स्थित मॉड्यूल के प्रमुख स्वर्ण सिंह उर्फ जीवन फौजी के लिए काम करता था.

आईएसआई से संपर्क और हथियार बरामद

जांच में खुलासा हुआ है कि लाजर मसीह के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ भी संपर्क थे. उसके पास से तीन हैंड ग्रेनेड, दो डेटोनेटर, एक विदेशी पिस्टल सहित दो हथियार, विदेश निर्मित विस्फोटक, गाजियाबाद के पते वाला आधार कार्ड और बिना सिम कार्ड वाला मोबाइल फोन बरामद हुआ है.

अबू आजमी के बयान पर ओम प्रकाश राजभर की प्रतिक्रिया

इस दौरान ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र अध्यक्ष अबू आजमी के औरंगजेब को लेकर दिए गए विवादित बयान पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा,

“अबू आजमी जैसे मुस्लिम नेताओं को अपनी कौम के भाईचारे, शिक्षा और रोजगार के बारे में सोचना चाहिए, न कि नफरत फैलानी चाहिए. ऐसे लोग समाज में असहमति और भेदभाव पैदा करने का काम करते हैं.”

उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने संविधान में समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्याय की बात की थी, लेकिन आज के कुछ नेता समाज को बांटने में लगे हैं. उन्होंने कहा कि नफरत फैलाने वालों को जेल में डाल देना चाहिए.


इसे भी पढ़ें- शमी के रोजा न रखने पर भड़के शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी, बीजेपी बोली- नहीं चलेगी मौलाना की दादागिरी, पढ़ें, क्या है पूरा विवाद


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

धुर विरोधियों के एक सुर: जम्मू-कश्मीर में किस बात पर साथ आईं बीजेपी और कांग्रेस?

BJP and Congress Unite Jammu Kashmir: क्या एक बयान ने मिटा दी बीजेपी और कांग्रेस…

14 minutes ago

डिपो में एंट्री रोकी तो भड़का विवाद! OHM Mobility को श्रम विभाग का नोटिस, हजारों कर्मचारियों के रोजगार पर संकट

LABOUR DEPARTMENT NOTICE TO OHM MOBILITY: दिल्ली के तेहखंड डीटीसी बस डिपो में प्रोविज़ मैनसिस्टम्स…

21 minutes ago

TV और Youtube पर महिला शक्ति की धाक जमाने वाली ‘रुद्रमादेवी’ के 11 साल पूरे, अल्लू अर्जुन ने यूं साझा की यादें

11 YEARS OF RUDHRAMADEVI: दक्षिण भारतीय सिनेमा में महिला सशक्तिकरण और ऐतिहासिक भव्यता का प्रतीक…

40 minutes ago

असम कैबिनेट का बड़ा फैसला; पीएम मोदी के 25 साल और विकास पर चर्चा, पास हुए 75 प्रस्ताव

असम मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असम और पूर्वोत्तर के विकास में…

1 hour ago

Explainer: एलन मस्क के स्टारलिंक विवाद में क्यों लिया जा रहा है मुंबई के 26/11 का नाम?

Starlink Elon Musk Controversy: एलन मस्क के स्टारलिंक को भारत में क्यों नहीं मिल रही…

1 hour ago

धड़ाधड़ निलंबन! मध्य प्रदेश में क्यों गिर रही है पटवारियों पर गाज? ग्वालियर में 19 सस्पेंड

MP Patwari Suspension: मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना और सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर बड़ा…

2 hours ago