उत्तर प्रदेश

Noida: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल, दूसरा गिरफ्तार

नोएडा के सेक्टर-39 थाना पुलिस और बदमाशों के बीच बीती रात मुठभेड़ हुई. इस दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा बदमाश पुलिस की घेराबंदी में आकर गिरफ्तार हो गया. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक बाइक, लूटे गए आठ मोबाइल फोन और अवैध हथियार बरामद किए हैं.

कैसे हुई मुठभेड़?

घटना 27 और 28 फरवरी की दरमियानी रात की है, जब थाना सेक्टर-39 पुलिस सेक्टर-44 के सामने वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इस दौरान एमिटी गोलचक्कर की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल को पुलिस ने रुकने का इशारा किया. लेकिन बाइक सवार बदमाशों ने रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और सेक्टर-98 की ओर भागने लगे. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने पीछा किया और गोलीबारी के दौरान एक बदमाश घायल हो गया.

गोली लगने से घायल बदमाश की पहचान विजय (25 वर्ष), पुत्र धर्मवीर, निवासी ग्राम सरूरपुर, थाना सदर, जिला फरीदाबाद, हरियाणा के रूप में हुई है. वहीं, दूसरे बदमाश नौशाद उर्फ टोला (22 वर्ष), पुत्र यूसुफ मलिक, निवासी मोरना, थाना सेक्टर-24, नोएडा को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया.

क्या-क्या हुआ बरामद?

पुलिस ने बदमाशों के पास से चोरी की एक स्प्लेंडर बाइक, नोएडा के अलग-अलग इलाकों से छीने गए आठ मोबाइल फोन और एक अवैध तमंचा बरामद किया है. पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी शातिर अपराधी हैं और राह चलते लोगों से मोबाइल छीनकर फरार हो जाते थे.

पुलिस ने घायल बदमाश विजय को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं, नौशाद से पूछताछ की जा रही है. पुलिस बदमाशों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

जी. कृष्णैया केस में बड़ा मोड़: आनंद मोहन की समय से पहले रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला रद्द

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आनंद मोहन की समय से पहले रिहाई को चुनौती देने…

4 minutes ago

‘सिर्फ चमत्कार ही रोक सकता है’: नेतन्याहू के इस बयान के मायने क्या? इजरायल की सियासत में बड़ा उलटफेर

Benjamin Netanyahu Statement: इजरायल में गादी आइजेनकोट के पीएम बनने की आहट के बीच मंत्री…

14 minutes ago

एक कैलेंडर ईयर में 400 छक्के, 406 का वनडे चेज और 720 का टेस्ट स्कोर! 2026 में टीम इंडिया ने तोड़ दिए तमाम कीर्तिमान

Team India Records: साल 2026 भारतीय क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक रहा. टीम इंडिया ने टी20…

37 minutes ago

दिल्ली-NCR में मौसम ने बदली करवट, सुबह-शाम बढ़ेगी ठिठुरन; जानें अगले 5 दिनों का हाल

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में सुबह और रात के समय ठंड बढ़ रही है, जबकि…

55 minutes ago