उत्तर प्रदेश

UP विधान परिषद में गरजे योगी; बोले- ‘2017 से पहले वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया था, अब यूपी उत्सवों का प्रदेश’

उत्तर प्रदेश विधान परिषद में आज (सोमवार) को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पुराने अंदाज में नजर आए. उन्होंने ना केवल अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, बल्कि सपा और पिछली सरकारों पर हमला बोलने का एक भी मौका नहीं छोड़ा.

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की पहचान अराजकता और गुंडागर्दी से होती थी. उन्होंने एक तंज भरा मुहावरा इस्तेमाल करते हुए कहा कि पहले प्रदेश में ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया’ का राज चलता था और अपराधी सरकार के समानांतर अपनी सत्ता चलाते थे. सीएम ने कहा,

“आज वक्त बदल चुका है. जिस प्रदेश को लोग ‘बीमारू’ कहते थे, आज वह ‘ब्रेकथ्रू’ स्टेट बन चुका है. अब यहां कर्फ्यू का डर नहीं, बल्कि कानून का शासन है. उपद्रव वाले इस प्रदेश को हमने उत्सवों का प्रदेश बना दिया है.”

मुख्यमंत्री ने एक दिलचस्प बात कही कि यूपी अब ‘फियर ज़ोन’ से निकलकर ‘फेथ ज़ोन’ (भरोसे का क्षेत्र) बन गया है. उन्होंने इसके पीछे ‘टेंपल इकोनॉमी’ का तर्क दिया. योगी बोले, “पहले माघ मेले में कुछ लाख लोग आते थे, लेकिन इस बार 21 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने शिरकत की. यह सुरक्षा और बेहतर व्यवस्था पर जनता के भरोसे का प्रमाण है.” उनका साफ कहना था कि जब सुरक्षा होती है, तभी व्यापार और पर्यटन फलता-फूलता है.

पुलिस भर्ती और महिलाओं की सुरक्षा

नौकरियों और पुलिस विभाग के आधुनिकीकरण पर डेटा रखते हुए सीएम ने बताया कि अब तक पुलिस में 2 लाख 19 हजार भर्तियां की जा चुकी हैं. उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर खास जोर देते हुए कहा कि 2017 में यूपी पुलिस में सिर्फ 10 हजार महिलाएं थीं, जो अब बढ़कर 44 हजार से पार हो गई हैं.

पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पहले पुलिस के पास ट्रेनिंग की जगह तक नहीं थी, जबकि आज 60 हजार जवान एक साथ ट्रेनिंग ले सकते हैं. पीएसी (PAC) की खत्म होती स्थिति को फिर से जिंदा करने और ‘उदा देवी’, ‘झलकारी बाई’ व ‘अवंती बाई’ के नाम पर तीन नई महिला बटालियन बनाने का जिक्र भी उन्होंने गर्व से किया.

भाषण के आखिरी हिस्से में माहौल तब और तनावपूर्ण हो गया जब सीएम ने राष्ट्रगीत और इतिहास का मुद्दा उठाया. उन्होंने सपा सदस्यों पर निशाना साधते हुए कहा कि वंदे मातरम का अपमान करना बाबा साहब अंबेडकर और संविधान का अपमान है.

ये भी पढ़ें: UP की 18 जिला अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, लखनऊ सेशन कोर्ट में सर्च ऑपरेशन जारी

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

6 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

19 minutes ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

47 minutes ago

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…

48 minutes ago

‘सलाखों में पाप का प्रायश्चित…’, जिस दोस्त को मारा उसी का किया तर्पण; क्या है उज्जैन जेल की कहानी

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…

48 minutes ago

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

55 minutes ago