Magh Mela Avimukteshwaranand PIL Supreme Court: प्रयागराज के संगम तट पर आयोजित माघ मेले में मौनी अमावस्या के दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों के साथ हुई कथित मारपीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर जनहित याचिका को खारिज कर दिया है. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने याचिका सुनने से ही इंकार कर दिया. कोर्ट ने स्पष्ट टिप्पणी करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में आती है. साथ ही याचिकाकर्ता को सलाह दी गई कि वे संबंधित अधिकारी को ज्ञापन दे सकते हैं. बताते चलें याचिका में मेला प्रशासन की तरफ से अविमुक्तेश्वरानंद को भेजे गए नोटिस को भी गलत बताया गया था.
दरअसल याचिका सुप्रीम कोर्ट(SC) के वकील उज्ज्वल गौड़ ने संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत दायर की थी. इसमें धार्मिक गुरुओं पर की गई पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए गए थे. याचिकाकर्ता ने कहा कि मेला क्षेत्र में मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) नहीं होने और पुलिस को मिली बेलगाम विवेकाधीन शक्तियों के कारण यह घटना हुई. याचिका में यह भी कहा गया कि पुलिस ने बटुकों को बेरहमी से पीटा और शंकराचार्य को अपमानित किया. याचिकाकर्ता ने मांग की थी कि इस मामले की जांच हो और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाए.
मौनी अमावस्या के दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अपने बटुकों के साथ शाही स्नान करने पालकी पर सवार होकर जा रहे थे. तभी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें पालकी आगे न ले जाने को कहा. जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई. पुलिस ने लाख समझाने की कोशिश की, लेकिन न शंकराचार्य माने और न ही उनके शिष्य. जबरदस्ती करने लगे तो पुलिस ने एहतियात के तौर पर बटुकों को रास्ते से हटाना शुरू कर दिया. शंकराचार्य ने बटुकों को पीटने का गंभीर आरोप लगाया. यहां तक कि वे धरने पर भी बैठ गए और कुछ दिनों बाद माघ मेला छोड़कर चले गए.
यह भी पढ़ें: UP की 18 जिला अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, लखनऊ सेशन कोर्ट में सर्च ऑपरेशन जारी
सुप्रीम कोर्ट(SC) ने याचिका को सुनने से इंकार करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था राज्य का विषय है. केंद्र सरकार या सुप्रीम कोर्ट का इसमें सीधा हस्तक्षेप नहीं हो सकता. कोर्ट ने याचिकाकर्ता को राज्य सरकार के संबंधित अधिकारी को ज्ञापन देने की सलाह दी. यह फैसला बता रहा है कि धार्मिक आयोजनों में पुलिस की कार्रवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट सीधे दखल नहीं देगा. अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों ने इस फैसले पर निराशा जताई है और कहा है कि वे राज्य स्तर पर कार्रवाई की मांग जारी रखेंगे.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…
बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…
कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…
Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…
उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…
कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…