उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. फर्जी क्यूआर कोड लगाकर विदेशी शराब बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से कुल 135 बोतलें (अद्धे और पऊआ) बरामद की गई हैं.
यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई. अभियान का मकसद अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर रोक लगाना है. संयुक्त आबकारी आयुक्त लखनऊ जोन और उप आबकारी आयुक्त लखनऊ के निर्देशन में, जिला आबकारी अधिकारी लखनऊ की अगुवाई में टीम ने थाना रहीमाबाद क्षेत्र के ग्राम रूसेना में छापेमारी की.
छापेमारी के दौरान टीम को फर्जी क्यूआर कोड लगी विदेशी शराब बरामद हुई. कुल 109 पऊआ और 26 अद्धे यानी 135 बोतलें जब्त की गईं. इनकी कुल मात्रा लगभग 29.37 बल्क लीटर बताई गई है. जांच में सामने आया कि इन बोतलों पर नकली क्यूआर कोड लगाए गए थे, ताकि उन्हें असली और वैध दिखाया जा सके.
आबकारी टीम ने रहीमाबाद पुलिस के साथ मिलकर यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की. मौके से रंजीत यादव नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जो कथित तौर पर फर्जी क्यूआर कोड लगाकर शराब बेच रहा था. गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ थाना रहीमाबाद में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.
ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद व्हाट्सएप-मेटा बैकफुट पर, CCI के निर्देश मानने को तैयार; जानें आपको कैसे मिली राहत
इस कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक सेक्टर-2 अखिलेश कुमार, सेक्टर-9 विजय राठी, सेक्टर-6 शिखर मल्ल और क्षेत्र-4 के आबकारी निरीक्षक अभिषेक सिंह समेत पूरी टीम शामिल रही. विभाग ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा.
आबकारी विभाग का कहना है कि फर्जी क्यूआर कोड लगाकर शराब बेचना गंभीर अपराध है, क्योंकि इससे सरकार को राजस्व का नुकसान होता है और लोगों की सेहत के साथ भी खिलवाड़ होता है. विभाग ने लोगों से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें.
-भारत एक्सप्रेस
पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…
बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…