PCS से IAS पदोन्नति के लिए विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक अब 1 अप्रैल को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी. इस बैठक में वर्ष 2008 और 2010 बैच के 31 अधिकारियों के नामों पर विचार किया जाएगा, लेकिन पदोन्नति केवल 20 अधिकारियों को ही मिलेगी. वर्ष 2009 बैच में कोई अधिकारी न होने के कारण 2010 बैच के अफसरों को अवसर दिया जाएगा.
पहले यह बैठक 25 मार्च को प्रस्तावित थी, लेकिन इसे स्थगित कर 1 अप्रैल को तय किया गया है. प्रमोशन प्रक्रिया के तहत दो चयन वर्षों में कुल 20 रिक्तियां उपलब्ध हैं, जिन पर अधिकारियों का चयन किया जाएगा. बैठक में मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, राजस्व परिषद के अध्यक्ष या कृषि उत्पादन आयुक्त (APC) और प्रमुख सचिव (नियुक्ति एवं कार्मिक) एम. देवराज शामिल होंगे.
नियुक्ति विभाग ने पदोन्नति प्रक्रिया की तैयारियां शुरू कर दी हैं. चयनित अधिकारियों के सेवा रिकॉर्ड का गहन अध्ययन किया जा रहा है. वर्ष 2008 बैच के 14 और 2010 बैच के 17 अधिकारियों के नाम डीपीसी की सूची में शामिल हैं. चूंकि 2009 बैच में कोई अधिकारी नहीं है, इसलिए 2010 बैच के अफसरों को यह अवसर मिलेगा.
आईएएस पद पर प्रमोशन के लिए पीसीएस अधिकारी को लगातार 8 से 12 वर्षों की सेवा पूरी करनी होती है. हालांकि, रिक्त पदों की उपलब्धता के आधार पर कुछ शर्तों में छूट भी दी जा सकती है. इस वर्ष कुल 31 अधिकारी प्रमोशन के लिए पात्र हैं, लेकिन केवल 20 को ही आईएएस बनने का अवसर मिलेगा. ऐसे में 2010 बैच के कई अधिकारी इस बार प्रमोशन सूची से बाहर रह सकते हैं.
ये भी पढ़ें: CM योगी का निर्देश: इस बार गर्मी की छुट्टियों में भी खुलेंगे UP के परिषदीय स्कूल, 20 मई से 15 जून तक लगेंगे समर कैंप
-भारत एक्सप्रेस
त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…
बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…
ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…
सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…