Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

यूपी पुलिस में 113 नए सब इंस्पेक्टर शामिल, मेरठ में ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

UP News: मेरठ पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में यूपी पुलिस के 113 सब इंस्पेक्टरों ने प्रशिक्षण पूरा कर पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया. इनमें 20 महिला उप निरीक्षक भी शामिल हैं. एडीजी भानु भास्कर ने सभी को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई.

UP Police

UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अब युवाओं को रोजगार देने के लिए भरसक प्रयास कर रही है, आज 113 लोगों को यूपी पुलिस ने वर्दी मिली है. आज मेरठ के पुलिस ट्रेनिंग सेंटर से आज में यूपी पुलिस के 113 सब इंस्पेक्टरो ने अपनी ट्रेनिंग पूरी करके कर्तव्यनिष्ठा की शपथ ली, जिनमें 20 महिला उप निरीक्षक भी शामिल हैं.

प्रदेश के 75 जिलों में से चयनित मृतक आश्रित परिवार के बेटे-बेटियों को ये खाकी अब पहनने को मिली है.मेरठ के धन सिंह कोतवाल पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में पासिंग आऊट परेड का आयोजन था. परेड के लिए एडीजी मेरठ जोन भानू भास्कर ने सभी पुलिसकर्मियों को उनके कर्तव्यों को लेकर शपथ दिलाई.

एडीजी भानु भास्कर ने बताया कि इस प्रशिक्षण में सभी को इंडोर क्लास, आउटडोर क्लास के अलावा, विधि का ज्ञान, भीड़ नियंत्रण मैंनेजमेंट समेत कैसे विवेचना करें इन बिंदुओं पर प्रशिक्षित किया गया है.

एडीजी भानु भास्कर ने बताया कि हाल ही में यूपी में कांवड़ मेला आने वाला है, तो उसमें भी सब इंस्पेक्टर अपना कर्तव्य निभाते दिखाई देंगे.अब ये अलग-अलग जिलों में जाएंगे, फिल्ड ट्रेनिंग होगी. उन्होंने कहा कि वे यही कहना चाहते हैं कि जो भी मेहनत करेगा वो आज नहीं तो कल सफल जरूर होगा.

ये भी पढ़ें: गैंगस्टर एक्ट के दुरुपयोग पर कोर्ट सख्त, DM, SSP और थानाध्यक्ष तलब, याची को सशर्त अंतरिम जमानत

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital