Maulana Abdul Saleem Arrested: बहराइच/रफीक उल्ला खान: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां और गौ माता के खिलाफ आपत्तिजनक व अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना अब्दुल्ला सलीम चतुर्वेदी की सारी अकड़ अब हवा हो चुकी है. भड़काऊ बयान देने के बाद पुलिस से बचने के लिए यह मौलाना बिहार भाग गया था, लेकिन यूपी एसटीएफ (UP STF) की टीम ने इसे वहां से गिरफ्तार कर लिया है. यूपी पुलिस की गिरफ्त में आते ही मौलाना के सुर बदल गए हैं और कस्टडी में उसका हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते हुए एक वीडियो सामने आया है.
मूल रूप से बिहार के भागलपुर का रहने वाला मौलाना अब्दुल सलीम चतुर्वेदी भड़काऊ भाषण देने के लिए जाना जाता है. साल 2024 में एक धार्मिक सभा को संबोधित करते हुए इस मौलाना ने गौकशी का समर्थन किया था और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर बेहद अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद से ही यूपी पुलिस इसकी तलाश में जुटी थी.
मौलाना के इस विवादित और भड़काऊ वीडियो के वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश था. इसी कड़ी में 8 मार्च 2026 को विश्व हिंदू परिषद (VHP) के जिलाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने बहराइच के कोतवाली नगर थाने में एक तहरीर दी. इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने मौलाना के खिलाफ सख्त धाराओं में एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली और उसकी तलाश तेज कर दी.
मुकदमा दर्ज होने के बाद मौलाना अंडरग्राउंड हो गया था. उसे ट्रैक करने के लिए यूपी एसटीएफ की कई टीमें लगाई गई थीं. सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से एसटीएफ को मौलाना की लोकेशन बिहार के अररिया/पूर्णिया इलाके में मिली. इसके बाद सादी वर्दी में पहुंची एसटीएफ की टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से उसे धर दबोचा और गिरफ्तार कर यूपी के बहराइच ले आई.
बहराइच लाए जाने के बाद जब पुलिस ने मौलाना अब्दुल सलीम से सख्ती से पूछताछ शुरू की, तो वह टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस कस्टडी से मौलाना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उसकी चाल ही बदल गई है. वीडियो में मौलाना लंगड़ाते हुए और हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते हुए माफी मांगता नजर आ रहा है. अपने माफीनामे में उसने अन्य लोगों से भी अपील की है कि वे इस तरह की भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल न करें.
ये भी पढ़ें: आखिर क्यों राकेश टिकैट को किया गया गिरफ्तार? लखनऊ में सड़कों पर उतरे किसान, हजरतगंज थाने का किया घेराव
फिलहाल बहराइच कोतवाली नगर पुलिस ने आरोपी मौलाना के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है. इस कार्रवाई से यूपी पुलिस ने साफ संदेश दे दिया है कि कानून तोड़ने वालों और भड़काऊ बयानबाजी करने वालों को किसी भी राज्य से ढूंढ निकाला जाएगा.
IND vs WI 2nd T20: रांची के दूसरे T20 में भारत ने 249 रन बनाए,…
Jantar Mantar Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर सीजेपी…
सर्वपितृ अमावस्या की पौराणिक कथा अच्छोदा और पितर अमावसु से जुड़ी है. मत्स्य पुराण में…
Aaj Ka Rashifal 10 October 2026: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या के साथ…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…