Bharat Express DD Free Dish

‘निर्दोषों की मौत भुलाई नहीं जाएगी’, पहलगाम हमले की पहली बरसी पर पीएम मोदी का संकल्प

Pahalgam Attack Anniversary: पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर पीएम मोदी ने कहा कि निर्दोष पर्यटकों की हत्या को देश कभी नहीं भूल सकता. आतंकियों के नापाक मंसूबे कामयाब नहीं होंगे और भारत आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा.

Pahalgam Attack Anniversary: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि निर्दोष लोगों की मौत को भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस हमले में मारे गए लोग हमेशा याद किए जाएंगे और आतंकियों के नापाक इरादे कभी कामयाब नहीं होंगे.

आतंकवाद के खिलाफ अडिग भारत

पीएम मोदी ने कहा कि भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे झुकने वाला नहीं है. दुख और संकल्प की इस घड़ी में पूरा राष्ट्र एकजुट है. उन्होंने दोहराया कि देश निर्दोषों की शहादत को कभी नहीं भूल सकता और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी.

पहलगाम की घटना

22 अप्रैल 2025 को पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकियों ने 26 पर्यटकों को मौत के घाट उतार दिया था. उस दिन खूबसूरत वादियां अचानक गोलियों और बारूद के धुएं से भर गई थीं. आतंकियों की गोलियां सिर्फ मौत बांट रही थीं और कई परिवारों की खुशियां पलभर में खत्म हो गई थीं.

ये भी पढ़ें-बैसरन घाटी का खौफनाक दिन: पहलगाम हमले के एक साल पूरे, हाई अलर्ट पर कश्मीर, ड्रोन से रखी जा रही नजर

देश की एकजुटता

प्रधानमंत्री ने बरसी पर कहा कि यह हमला भारत की आत्मा पर वार था लेकिन देश ने इसे एकजुट होकर झेला. उन्होंने भरोसा दिलाया कि आतंकवाद के खिलाफ भारत का संकल्प और मजबूत होगा और निर्दोषों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी.

ये भी पढ़ें-पहलगाम हमले की बरसी पर भारतीय सेना का संकल्प, भारत विरोधी हर साजिश का होगा करारा जवाब

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एकसप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read