उत्तर प्रदेश

बकरीद से पहले फूड विभाग की बड़ी कार्रवाई, मीट दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

UP News: रामपुर/सुरेश दिवाकर: उत्तर प्रदेश के रामपुर में बकरा ईद से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने अवैध मीट बिक्री के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए शहर कोतवाली क्षेत्र की कई दुकानों पर अचानक छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान टीम ने दुकानों में साफ-सफाई, मीट की गुणवत्ता, भंडारण व्यवस्था और लाइसेंस संबंधी दस्तावेजों की गहन जांच की.

दुकानदार मौके से फरार

छापेमारी की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से फरार हो गए. विभागीय अधिकारियों ने मौके पर मौजूद दुकानदारों को चेतावनी देते हुए स्पष्ट कहा कि बिना लाइसेंस या मानकों के विपरीत मीट बिक्री करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि बकरा ईद के मद्देनजर पूरे जिले में लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है ताकि लोगों को सुरक्षित और मानक के अनुरूप खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके.

विभाग की जनाच से अपील

विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे केवल लाइसेंस प्राप्त और स्वच्छ दुकानों से ही मीट खरीदें और किसी भी तरह की अनियमितता की सूचना तुरंत प्रशासन को दें. फिलहाल यह कार्रवाई पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और विभाग ने आगे भी इसी तरह के अभियान जारी रखने की बात कही है.

खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई के बाद स्थानीय प्रशासन ने भी बाजारों पर निगरानी बढ़ा दी है और टीमों को नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं. लोगों का कहना है कि ऐसे अभियान से अवैध कारोबार पर रोक लगेगी और खाद्य सुरक्षा को मजबूती मिलेगी, वहीं कई व्यापारियों का मानना है कि प्रशासन को कार्रवाई से पहले उचित सूचना और समय देना चाहिए ताकि वैध दुकानदारों को परेशानी न हो.


ये भी पढ़ें: कैमरा तोड़ा, रात 1 बजे बुलाई कार और डिक्की में भर ले गया सामान, सपा विधायक का सोशल मीडिया हैंडलर निकला शातिर


फूड विभाग ने स्पष्ट किया है कि अभियान का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं बल्कि खाद्य सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करना है और यह अभियान आने वाले दिनों में और तेज किया जाएगा. टीम ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी. इसके लिए विशेष जांच टीमें गठित की गई हैं जो लगातार निगरानी रखेंगी साथ ही रिपोर्ट भी प्रस्तुत करेंगी.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

2 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

4 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

4 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

4 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

4 hours ago