उत्तर प्रदेश

UP News: बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा, दो कार और एक ऑटो की टक्कर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Barabanki Road Accident: यूपी के बाराबांकी में भीषण सड़क हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि यहां दो कार और एक ऑटो की जबरदस्त टक्कर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है. वहीं. आठ लोग गंभीर रूप घायल बताए जा रहे है, जिसमें तीन लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है.

हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

बता दें कि गुरुवार (5 सितंबर) देर रात लखनऊ-महमूराबाद रास्ते पर बद्दुपुर इलाके के इनैतापुर गांव के पास दो कार और एक ऑटो की भीषण टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक कार सड़क किनारे तालाब में चली गई. हादसे में एक ही परिवार के पांच लोंगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना के बाद देर रात तक राहत और बचाव कार्य जारी रहा. मौके पर जिलाधिकारी और एसपी भी मौजूद रहे.

तेज रफ्तार कार ने ऑटो में मारी टक्कर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फतेहपुर से लखनऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने पहले एक ऑटो को टक्कर मारी. जिसके बाद सामने से आ रही दूसरी कार में टकराकर तालाब में चली गई. इस हादसे में ऑटो में सवार सभी आठ लोग घायल हो गए.

डीएम, एसपी ने की घटना की पुष्टि

बाराबंकी डीएम सत्येंद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बद्दुपुर थाना इलाके में देर रात हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. वहीं. तीन लोगों की हालत बहुत गंभीर है. घायलों का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है.

यह भी पढ़ें: चलती एंबुलेंस में महिला के साथ छेड़छाड़; बीमार पति ने किया विरोध तो फेंक दिया बाहर, मौत

यह भी पढ़ें: पकड़ में न आने पर गोली मारने के दिए गए आदेश, 10 लोगों को अब तक शिकार बना चुके हैं भेड़िए

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

4 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

13 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

15 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

1 hour ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

1 hour ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago