Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP News: बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा, दो कार और एक ऑटो की टक्कर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

UP Road Accident: गुरुवार देर रात लखनऊ-महमूराबाद रास्ते पर बद्दुपुर इलाके के इनैतापुर गांव के पास दो कार और एक ऑटो की भीषण टक्कर हो गई. भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई.

Barabanki Road Accident

बाराबंकी सड़क हादसा.

Barabanki Road Accident: यूपी के बाराबांकी में भीषण सड़क हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि यहां दो कार और एक ऑटो की जबरदस्त टक्कर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है. वहीं. आठ लोग गंभीर रूप घायल बताए जा रहे है, जिसमें तीन लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है.

हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

बता दें कि गुरुवार (5 सितंबर) देर रात लखनऊ-महमूराबाद रास्ते पर बद्दुपुर इलाके के इनैतापुर गांव के पास दो कार और एक ऑटो की भीषण टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक कार सड़क किनारे तालाब में चली गई. हादसे में एक ही परिवार के पांच लोंगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना के बाद देर रात तक राहत और बचाव कार्य जारी रहा. मौके पर जिलाधिकारी और एसपी भी मौजूद रहे.

तेज रफ्तार कार ने ऑटो में मारी टक्कर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फतेहपुर से लखनऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने पहले एक ऑटो को टक्कर मारी. जिसके बाद सामने से आ रही दूसरी कार में टकराकर तालाब में चली गई. इस हादसे में ऑटो में सवार सभी आठ लोग घायल हो गए.

डीएम, एसपी ने की घटना की पुष्टि

बाराबंकी डीएम सत्येंद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बद्दुपुर थाना इलाके में देर रात हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. वहीं. तीन लोगों की हालत बहुत गंभीर है. घायलों का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है.

यह भी पढ़ें: चलती एंबुलेंस में महिला के साथ छेड़छाड़; बीमार पति ने किया विरोध तो फेंक दिया बाहर, मौत

यह भी पढ़ें: पकड़ में न आने पर गोली मारने के दिए गए आदेश, 10 लोगों को अब तक शिकार बना चुके हैं भेड़िए

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital