Waqif Encounter Azamgarh: उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने को लेकर यूपी पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में आज यूपी एसटीफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने सूबे के आजमगढ़ में एक एनकाउंटर में 50 हजार के इनामी बदमाश वाकिफ को मार गिराया. वाकिफ पर चोरी, गौ तस्करी, लूट और हत्या जैसे कई संगीन मामले दर्ज थे.
पुलिस के अनुसार ये मुठभेड़ आजमगढ़ के के रौनापार इलाके में हुआ. जहां पुलिस ने वाकिफ को सरेंडर करने के लिए कहा तो उसने गोलीबारी करनी शुरू कर दी. जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की. पुलिस की फायरिंग में वाकिफ घायल हो गया. जिसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
जानकारी के अनुसार STF के डिप्टी एसपी डीके शाही को सूचना मिली थी कि वाकिफ रौनापार थाना क्षेत्र के जंगलों में छिपा है और किसी नई वारदात को अंजाम देने के फिराक में है. मामले की सूचना मिलते ही STF के डिप्टी एसपी डीके शाही ने पुलिस पार्टी के साथ इलाके की घेराबंदी कर जांच अभियान शुरू कर दिया.
पुलिस ने जैसे ही उसकी घेराबंदी की, वाकिफ ने फायरिंग करनी शुरू कर दी. जिसपर पुलिस ने उसे सरेंडर करने को कहा, लेकिन वो फायरिंग करना जारी रखा. जिसपर पुलिस ने भी क्रॉस फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान वाकिफ को गोली लग गई. जो इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया.
ये भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप की हवा हुई फिस्स! भारत के लिए दिया बड़ा हिंट; बोले- सब चंगा
आजमगढ़ का रहने वाला वाकिफ कई दिनों से पुलिस की हिट लिस्ट में था. उसपर आमजगढ़, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, जौनपुर, सुल्तानपुर समेत कई जिलों में वारदात को अंजाम देने का मामला दर्ज था. उसपर 44 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे. जिसमें गौतस्करी के 15, हत्या का प्रयास के 3, लूट के 4, चोरी और अवैध हथियार रखने के कई मामले दर्ज थे.
साल 2023 में गोरखपुर के एक गौ तस्करी मामले में उसका नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उसपर 50 हजार का इनाम रखा था. वाकिफ पूर्वांचल इलाके का चर्चित क्रिमिनल था. उसपर नेपाल के रास्ते तस्करी का नेटवर्क भी चलाने का आरोप था.
पुलिस को घटनास्थल से एक देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस, एक खाली खोखा और एक बाइक बरामद हुई है. वाकिफ के पास से बरामद सामानों की फॉरेंसिक जांच चल रही है. पुलिस उसके सहयोगियों की तलाश में जुटी हुई है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक उसके दो साथी अभी भी फरार चल रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
AAJ Sone Ka Bhaw Kya Hai: साल 2028 तक सोना एक बार फिर नया इतिहास…
मानसून की आधिकारिक विदाई के बाद भी देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज…
हिमाचल प्रदेश के शिमला में 17 अक्टूबर 2026 की सुबह 4.1 तीव्रता का भूकंप आया.…
Aaj Ka Panchang 17 October 2026: आज 17 अक्टूबर 2026, शनिवार को शारदीय नवरात्रि के…
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कामकाज में…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और…