दुनिया

मुश्किल में इमरान खान की बहन! अलीमा खान के खिलाफ 8वां गैर-जमानती वारंट जारी, कोर्ट ने मांगी संपत्तियों की डिटेल

Pakistan News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पाकिस्तान की एंटी टेररिज्म कोर्ट (एटीसी) ने तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान की बहन अलीमा खान के खिलाफ एक और गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है.

स्थानीय मीडिया के अनुसार, सादिकाबाद पुलिस स्टेशन में अलीमा खान के खिलाफ सरकार विरोधी नारे लगाने, तोड़फोड़, विरोध प्रदर्शन और पथराव का मामला दर्ज है. जिस मामले में एटीसी सुनवाई कर रही है. अब एंटी टेररिज्म कोर्ट ने अलीमा खान के खिलाफ आठवीं बार गैर जमानती वारंट जारी किया है.

संपत्तियों की जानकारी साझा करने के निर्देश

गैर जमानती वारंट जारी करने के अलावा कोर्ट ने कैपिटल डेवलपमेंट अथॉरिटी के अध्यक्ष और इस्लामाबाद कमिश्नर मुहम्मद अली रंधावा को अलीमा खान की संपत्तियों के बारे में डिटेल जानकारी साझा करने का आदेश भी दिया है. इतना ही नहीं, कोर्ट ने अलीमा के नाम पर रजिस्टर किए गए किसी भी फर्म या शेयर का रिकॉर्ड भी मांगा है.

7 बार अदालत में नहीं हुई पेश

इसके लिए पाकिस्तान के प्रतिभूति और विनिमय आयोग के अध्यक्ष आकिफ सईद को आदेश भी जारी कर दिया गया है. कोर्ट की तरफ से पहले 7 बार जब गैर जमानती वारंट जारी किया गया, वह अदालत के सामने पेश नहीं हुईं.

पासपोर्ट ब्लॉक करने का आदेश हो चुका जारी

ऐसे में कोर्ट की तरफ से 24 अक्टूबर को नादरा महानिदेशक से अलीमा के कंप्यूटराइज्ड नेशनल आईडी कार्ड (सीएनआईसी) को ब्लॉक करने का आदेश दिया. इसके साथ ही उनके पासपोर्ट को ब्लॉक करने का आदेश जारी किया जा चुका है.

ये भी पढ़ें- बिहार चुनाव में गरमाई सियासत! आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- ‘हिंसा राजद की मानसिकता’, देश की एजेंसियों को भी दी चेतावनी

इसके साथ ही स्टेट बैंक के गवर्नर को आलीमा के सभी बैंक खातों को फ्रीज करने का आदेश दिया है. एटीसी जज अमजद अली शाह ने कहा कि अलीमा का अदालत में पेश न होना न्यायिक कार्यवाही में बाधा डालने के समान है.

अलीमा से जुड़ी वित्तीय रिपोर्ट के अनुसार, उनके पास 12 बैंक खाते हैं. हालांकि, इन सभी खातों को पहले ही फ्रीज कर दिया गया है. एमसीबी के एक खाते में 124 मिलियन पाकिस्तानी रुपए (पीकेआर) जमा हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

ट्रंप ने दे दी भारत को टैरिफ से छूट, रूस से कच्चा तेल खरीदने पर अब नहीं लगेगी पेनल्टी

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के लिए बड़ी खुशखबरी दी है. उन्होंने…

8 minutes ago

IIT-NIT का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ा अलर्ट! JEE Mains 2027 के रजिस्ट्रेशन पर आया नया अपडेट

JEE Mains 2027: JEE Main 2027 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. जनवरी में…

26 minutes ago

‘लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य…’, पीएम मोदी ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई देते हुए…

38 minutes ago

पीएम किसान की 24वीं किस्त पर आई बड़ी अपडेट! 16 दिन बीते, जानिए कब मिल सकता है दिवाली का बड़ा तोहफा

PM Kisan Update 2026: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों को 24वीं…

45 minutes ago