उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में अब भी 2.58 करोड़ वोटर कम, 221 दिनों में 18.84 लाख बढ़े; जानें ड्राफ्ट का चौंकाने वाला गणित

UP Draft Voter List 2026 Released: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के महासमर से पहले भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने अपनी तैयारियों को निर्णायक मोड़ दे दिया है. मंगलवार, 17 नवंबर 2026 को प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नवदीप रिणवा ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR-2027) के तहत नई ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी है.

आंकड़ों के मुताबिक, 10 अप्रैल 2026 से 17 नवंबर 2026 के बीच यानी महज 7 महीने 7 दिन (221 दिनों) में प्रदेश में 18,84,113 (करीब 19 लाख) नए मतदाता बढ़े हैं. इसके साथ ही राज्य में कुल पंजीकृत मतदाताओं का आंकड़ा 13 करोड़ 58 लाख 68 हजार 905 पर पहुंच गया है. हालांकि, बढ़ोतरी के इन आंकड़ों के बीच एक चौंकाने वाला पहलू यह भी सामने आया है कि राज्य की अनुमानित जनसंख्या के मुकाबले अब भी 2.58 करोड़ से अधिक पात्र मतदाताओं के नाम सूची से बाहर हैं.

आंकड़ों का पूरा विश्लेषण

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा द्वारा जारी तुलनात्मक रिपोर्ट बताती है कि पिछले सात महीनों में महिला मतदाताओं के पंजीकरण में पुरुषों के मुकाबले कहीं अधिक तेजी देखी गई है.

जनसंख्या का गणित (up voter list errors)

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के विश्लेषण में जनसंख्या और पंजीकृत मतदाताओं के बीच एक बड़ा अंतर उभर कर सामने आया है. जनसंख्या अनुमान के हिसाब से जितने मतदाता होने चाहिए, ड्राफ्ट सूची में उससे 2,58,16,096 (करीब 2.58 करोड़) मतदाता कम हैं.

जनसंख्या अनुमान के मुताबिक यूपी में 7,84,09,000 महिला मतदाता होनी चाहिए, जबकि ड्राफ्ट लिस्ट में केवल 6,20,06,353 महिलाओं के नाम हैं. यानी 1,64,02,647 महिला मतदाताओं के नाम अब भी सूची से नदारद हैं. राज्य में अनुमानित 8,32,76,000 पुरुष मतदाताओं के मुकाबले 7,38,58,510 नाम दर्ज हैं, जो अनुमान से 94,17,490 कम हैं.

नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका (up voter list update)

यदि आपका या आपके परिवार के किसी सदस्य का नाम मतदाता सूची में नहीं है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. निर्वाचन आयोग ने इसके लिए एक महीने का विशेष अवसर दिया है.

  • ड्राफ्ट सूची का प्रकाशन: 17 नवंबर 2026
  • दावे और आपत्तियां (नाम जोड़ने/हटाने/संशोधन): 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक (फॉर्म-6, 7 और 8 के जरिए)
  • विशेष अभियान दिवस (बूथ स्तर पर): 21, 22, 28 और 29 नवंबर 2026
  • दावे और आपत्तियों का निस्तारण: 28 दिसंबर 2026 तक
  • अंतिम मतदाता सूची (Final Voter List) जारी होगी: 4 जनवरी 2027

सियासी हलचल तेज (UP voter list 2026 draft released)

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होते ही उत्तर प्रदेश की सियासत भी गरमा गई है. सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सूची से छूटे मतदाताओं को जोड़ने के लिए आज 17 नवंबर से ही प्रदेशव्यापी ‘मतदाता जोड़ो अभियान-2026’ शुरू कर दिया है, जो 16 दिसंबर तक चलेगा.

ये भी पढ़ें: ‘पाकिस्तान के उड़ गए होश’, BLA के ऑपरेशन ने मचाया हड़कंप, जमीन पर बिछे पाक सैनिक

भाजपा ने प्रदेश के सभी 1,73,730 बूथों पर प्रति बूथ कम से कम 50 नए मतदाता जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है. इस रणनीति के तहत पार्टी की योजना आगामी एक महीने में करीब 86,86,500 नए वोटर्स के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की है, ताकि 2027 के चुनावी रण में बढ़त बनाई जा सके.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

कोर्ट की कार्यवाही के वीडियो विवाद में केजरीवाल-सिसोदिया को आखिरी चेतावनी, दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया 3 हफ्ते का समय

Delhi High Court: दिल्ली हाईकोर्ट ने कोर्ट की कार्यवाही के वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड…

16 seconds ago

13 साल की शादी खत्म, तलाक के बदले ₹75 करोड़! पत्नी को 30 और बेटे के लिए 45 करोड़

Supreme Court Divorce Settlement: सुप्रीम कोर्ट ने 13 साल पुराने वैवाहिक विवाद को खत्म करते…

14 minutes ago

जब पेट में थीं आलिया भट्ट, मां सोनी राजदान ने एक दिन में फूंक डाली थीं 100 सिगरेट!

Pregnancy Smoking Risks: एक्ट्रेस सोनी राजदान ने खुलासा किया कि आलिया भट्ट के गर्भ में…

30 minutes ago

मऊ के कारीगर, बंगाल की लाइटिंग और जयपुर की थीम! अनंत सिंह की बेटी की शादी का ऐसा भव्य पंडाल नहीं देखा होगा

Anant Singh: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी के लिए भव्य…

38 minutes ago

‘पाकिस्तान के उड़ गए होश’, BLA के ऑपरेशन ने मचाया हड़कंप, जमीन पर बिछे पाक सैनिक

BLA Drone Attacks On Pakistan Army: बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि…

1 hour ago

अंडरवर्ल्ड का खौफनाक खेल! दाऊद से लेकर बबलू श्रीवास्तव तक की कहानी खोलती है संदीप के पाण्डेय की किताब ‘नेपाल

Nepal Chapter Book Review: वरिष्ठ पत्रकार संदीप के पाण्डेय की किताब 'नेपाल Chapter' भारत-नेपाल सीमा…

1 hour ago