योग दिवस
UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ग्यारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2025) को, सिर्फ एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि पूरे सप्ताह चलने वाले सामाजिक और प्राकृतिक चेतना के पर्व के रूप में मना रही है. इस अभियान में युवाओं की भागीदारी और पर्यावरण की सुरक्षा को दो प्रमुख स्तंभ बनाया गया है. सरकार की दो नवाचारी पहलें ‘योग अनप्लग्ड’ और ‘हरित योग’ इस दिशा में विशेष भूमिका निभा रही हैं.
प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई ‘योग अनप्लग्ड’ पहल खास तौर पर युवा वर्ग को योग के प्रति आकर्षित और सक्रिय करने के लिए तैयार की गई है. इसे पूरी तरह सोशल मीडिया और प्रतिस्पर्धा आधारित मॉडल में ढाला गया है, जिससे छात्रों में उत्साह बना रहे और वे डिजिटल माध्यमों पर भी योग को प्रेरणा स्वरूप अपनाएं. राजकीय आयुष महाविद्यालयों, व्यवसायिक शिक्षण संस्थानों, विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में यह गतिविधियां चल रही हैं, जिससे प्रदेश के लाखों छात्र इस मुहिम से जुड़ सकें.
‘हरित योग’ अभियान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पर्यावरणीय दृष्टिकोण का सशक्त उदाहरण है, जिसमें योगाभ्यास को प्रकृति प्रेम से जोड़ा गया है. यह अभियान जन-जन को यह संदेश देता है कि “प्रकृति के संरक्षण और आत्मसंयम का संगम ही सच्चा योग है.
योग सप्ताह के इन आयोजनों से प्रदेश की नई पीढ़ी में अनुशासन, स्वास्थ्य और प्रकृति-प्रेम की भावना को नया बल मिलेगा. इसके अलावा, इन गतिविधियों के माध्यम से स्थानीय निकायों, शैक्षिक संस्थानों और सरकारी महकमे योग के माध्यम से सामाजिक चेतना की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाएंगे. राज्य सरकार ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने जिलों में कम से कम 2-3 स्थलों को ‘हरित योग स्थल’ के रूप में विकसित करें, जहां योग, हरियाली और सामुदायिक भागीदारी एक साथ दिखे.
लखनऊ. योग को आमजन की दिनचर्या का हिस्सा बनाने और सामूहिक योगाभ्यास को स्थायी स्वरूप देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पूरे प्रदेश में ‘योग पार्क’ स्थापित करने की महत्त्वाकांक्षी योजना तैयार की है.
इस योजना के तहत स्थानीय निकायों जैसे नगर पालिकाओं और ग्राम पंचायतों की भागीदारी से प्रदेशभर में योगाभ्यास हेतु योगा पार्क विकसित किए जाएंगे. इस योजना के अंतर्गत मण्डलीय मुख्यालय वाले जनपदों में तीन-तीन और अन्य जनपदों में दो-दो योग पार्कों को चिन्हित कर उन्हें विशेष रूप से योग-अनुकूल स्थानों में परिवर्तित किया जाएगा.
जिलाधिकारियों को इस आशय के निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि वे अपने-अपने जिलों में उपयुक्त स्थलों की पहचान कर आवश्यक प्रस्ताव नगर विकास विभाग के समन्वय से आगे बढ़ाएं. इन पार्कों को स्वच्छ, हरे-भरे और शांत वातावरण में विकसित किया जाएगा, जहां लोग नित्य योगाभ्यास कर सकें.
ऐसे स्थानों का चयन किया जाएगा, जो सार्वजनिक पहुंच में हों और जहां आसपास के नागरिक, बुजुर्ग, महिलाएं व युवा आसानी से एकत्र होकर सामूहिक रूप से योग कर सकें. इन योग पार्कों में योग प्रशिक्षकों की व्यवस्था, ओपन जिम, विश्राम स्थल, शुद्ध जल और प्रकाश की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी.
ये भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला, पहलगाम और बालटाल मार्ग पर ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…