इस साल 52 दिन तक चलेगी अमरनाथ यात्रा
Amarnath Yatra 2025: आगामी अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा को चाक-चौबंद बनाने के उद्देश्य से जम्मू-कश्मीर सरकार ने यात्रा के पूरे मार्ग को ‘नो फ्लाइंग ज़ोन’ घोषित कर दिया है. यह आदेश केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के परामर्श के बाद लिया गया है, जो 1 जुलाई से लागू होगा और 10 अगस्त तक प्रभावी रहेगा.
इस आदेश के तहत पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों पर किसी भी प्रकार की हवाई गतिविधि पर रोक लगा दी गई है. इसमें ड्रोन, यूएवी (Unmanned Aerial Vehicle), बैलून सहित सभी तरह के हवाई उपकरण शामिल हैं.
हालांकि, यह प्रतिबंध मेडिकल इमरजेंसी , आपदा प्रबंधन, और सुरक्षा बलों द्वारा की जाने वाली निगरानी उड़ानों पर लागू नहीं होगा. इन के लिए सरकार जल्द ही एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) जारी करेगी.
गौरतलब है कि आज केंद्र सरकार के गृह सचिव गोविंद मोहन श्रीनगर में एक उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं. इस बैठक में अमरनाथ यात्रा की संपूर्ण सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की जा रही है. इस वर्ष की अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगी. हाल ही में पहलगाम क्षेत्र में हुए आतंकी हमले को देखते हुए इस बार विशेष सतर्कता बरती जा रही है.
इस यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए 580 कंपनियों की केंद्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बलों (CAPF) की तैनाती की जा रही है, ताकि यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके. सरकार द्वारा उठाए गए ये कड़े कदम यह सुनिश्चित करते हैं कि बाबा बर्फानी के भक्तों की आस्था पर कोई आंच न आए और हर श्रद्धालु को सुरक्षित दर्शन का अवसर मिल सके.
-भारत एक्सप्रेस
Pakistan Vs Zimbabwe: ICC महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी में पाकिस्तान और जिम्बाब्वे की टीमें आमने-सामने…
ICC ने जय शाह को निर्विरोध दूसरे कार्यकाल के लिए चेयरमैन नियुक्त किया है. बाली…
Ramayana Box Office Collection: रणबीर कपूर और यश स्टारर 'रामायण: पार्ट 1' ने 11 दिनों…
Musadik Malik: सिंधु जल समझौते पर भारत को 'हाथ काटने' की धमकी देने वाले पाकिस्तानी…
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग को लेकर रिटायर्ड कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को…
Banana Peel Fertilizer: केले के छिलकों में मौजूद पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और फॉस्फोरस पौधों की…