उत्तर प्रदेश

UP News: अब चौराहों पर लगेगी मिलावटखोरों और नकली दवा कारोबारियों की फोटो, CM Yogi का सख्त निर्देश

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खाद्य पदार्थों में मिलावट और नकली दवाओं के कारोबार को सामाजिक अपराध घोषित करते हुए इसके खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को मिलावटखोरों और नकली दवा कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए. साथ ही, ऐसे अपराधियों की तस्वीरें प्रमुख चौराहों पर प्रदर्शित करने का आदेश दिया, ताकि जनता उनकी पहचान कर सके और समाज में नकारात्मक संदेश जाए.

मुख्यमंत्री ने तेल, घी, मसाले, दूध और पनीर जैसे दैनिक उपभोग के सामानों की जांच उत्पादन इकाइयों पर ही करने पर जोर दिया. दूध और दुग्ध उत्पादों की विशेष जांच के लिए समर्पित टीमें गठित करने और लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए. इसके अलावा, पेशेवर रक्तदाताओं पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा. उन्होंने स्पष्ट किया कि जनस्वास्थ्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसकी जिम्मेदारी पूरी पारदर्शिता के साथ निभाई जाएगी.

प्रयोगशालाओं का विस्तार और कॉर्पस फंड

मुख्यमंत्री को बताया गया कि राज्य में खाद्य एवं औषधि प्रयोगशालाओं का नेटवर्क तेजी से विस्तारित हुआ है. पहले केवल छह मंडलों में प्रयोगशालाएं थीं, अब अलीगढ़, अयोध्या, आजमगढ़, बरेली, बस्ती, चित्रकूट, कानपुर, मिर्जापुर, मुरादाबाद, प्रयागराज, सहारनपुर और देवीपाटन में भी नई प्रयोगशालाएं स्थापित की गई हैं. लखनऊ, गोरखपुर और झांसी में प्रयोगशालाओं का उन्नयन हुआ, जबकि लखनऊ, मेरठ और वाराणसी में आधुनिक माइक्रोबायोलॉजी प्रयोगशालाएं शुरू की गई हैं. इनमें सूक्ष्मजीव, विषाणु, जीवाणु और माइक्रोटॉक्सिन्स की जांच संभव है. मुख्यमंत्री ने इनके रखरखाव के लिए ‘कॉर्पस फंड’ स्थापित करने का सुझाव दिया.

नकली दवाओं पर नियंत्रण के लिए समन्वय

नकली दवाओं के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए मुख्यमंत्री ने पुलिस और एफएसडीए के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया. उन्होंने प्रवर्तन कार्यवाहियों की गुणवत्ता और प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. औषधियों की गुणवत्ता जांच की प्रक्रिया की भी समीक्षा की गई.

पारदर्शिता के लिए डिजिटल पहल

एफएसडीए ने खाद्य सुरक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए पासवर्ड-संरक्षित बारकोड प्रणाली लागू की है, जिससे नमूनों के विश्लेषण में गोपनीयता और निष्पक्षता बनी रहती है. नमूनों का परीक्षण डिजिटल माध्यम से वैज्ञानिकों द्वारा किया जाता है और उच्च अधिकारियों की मंजूरी के बाद ही परिणाम मान्य होते हैं. आम जनता की भागीदारी के लिए ‘फूड सेफ्टी कनेक्ट’ ऐप और टोल-फ्री नंबर 1800-180-5533 शुरू किया गया है. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि शिकायतों का निपटारा तभी मान्य होगा, जब शिकायतकर्ता संतुष्ट हो.

रोजगार सृजन और संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण

पिछले तीन वर्षों में एफएसडीए क्षेत्र में 1,470 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव स्वीकृत हुए, जिससे 3,340 से अधिक लोगों को रोजगार मिला. औषधि निर्माण, मेडिकल डिवाइस, रक्तकोष और फुटकर दवा विक्रेताओं की संख्या में वृद्धि हुई. फुटकर दवा दुकानों में ही 65,000 से अधिक नए रोजगार सृजित हुए. मुख्यमंत्री ने एफएसडीए की संगठनात्मक क्षमता बढ़ाने और रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती शुरू करने के निर्देश दिए.

जनस्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता

मुख्यमंत्री ने कहा कि मिलावट और नकली दवाओं का कारोबार जनस्वास्थ्य के लिए खतरा है. सरकार इस अपराध को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है. सख्त कार्रवाई और सार्वजनिक चेतना के माध्यम से अपराधियों को सबक सिखाया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Uttar Pradesh: सरोजनीनगर में विकास कार्यों में शानदार प्रगति, CM योगी आदित्यनाथ के साथ डॉ. राजेश्वर सिंह ने की अहम बैठक

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

30 minutes ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

47 minutes ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

3 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

3 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

3 hours ago