उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh: हरदोई में ऑटो-डीसीएम की जोरदार टक्कर, 10 लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बुधवार को एक ऑटो और डीसीएम के बीच भीषण सड़क हादसा (Hardoi Accident) हुआ. इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. मामला बिलग्राम थाना क्षेत्र के कटरा बिल्हौर हाईवे का है. रोशनपुर इलाके में एक ऑटो और डीसीएम के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें छह महिलाओं, तीन बच्चे समेत 10 लोगों की मौत हो गई है. इसके अलावा कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है.

पुलिस ने क्या कहा

हरदोई पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने बताया कि बुधवार सुबह 12:30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना बिलग्राम में एक हादसा हुआ, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. इस हादसे में छह महिलाओं समेत 10 लोगों की जान गई है, जिसमें तीन बच्चे भी शामिल हैं. चार लोगों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा और उनकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है.


ये भी पढें: Uttar Pradesh: सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर की कार्रवाई पर कहा, आप इस तरह रातों रात लोगों के घर को कैसे ध्वस्त कर सकते हैं, आप दमनकारी हैं


नीरज जादौन (Neeraj Kumar Jadaun) ने कहा, स्थानीय लोगों के मुताबिक यह हादसा एक बाइक सवार को बचाने की वजह से हुआ. इसी दौरान तेज रफ्तार डीसीएम और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हमारी पहली प्राथमिकता है कि घायलों को बेहतर इलाज मिल सके. इसके साथ ही हादसे की जानकारी मृतकों के परिवार वालों को दे दी गई है. पुलिस द्वारा हादसे के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है. साथ ही डीसीएम और ऑटो को कब्जे में ले लिया गया है. घटना के कारणों की जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

सीएम योगी ने जताया दुख

हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath)ने दुख जताया. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “जनपद हरदोई में एक सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. जिला प्रशासन के अधिकारियों को राहत कार्यों को तेजी से संचालित करने और घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं. भगवान राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.”

 

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

33 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

50 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

1 hour ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

1 hour ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

2 hours ago