प्रतीकात्मक तस्वीर.
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से पत्नी की हत्या करने की एक रोंगटे खड़ी कर देने वाली वारदात सामने आई है. घटना जिले के बहेड़ी क्षेत्र के टांडा मोहल्ले की है और आरोपी की पहचान शाहिद उर्फ भूरा के रूप में हुई है. मीडिया में आई खबरों के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर बीवी के प्राइवेट प्राइवेट पार्ट समेत शरीर पर कई जगह चाकू से बार बार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई.
शाहिद ने गैर-बिरादरी से आने वाली युवती से लगभग 2 साल पहले शादी की थी. दोनों का एक बेटा भी है. शादी के छह महीने तक दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था. फिर दोनों के बीच बात-बात पर झगड़ा शुरू हो गया और जो अब इस अंजाम तक पहुंच गया.
मीडिया में आईं खबरों के अनुसार, बीते शुक्रवार (25 अक्टूबर) को दोनों के बीच किसी बात को लेकर शुरू हुई बहस इतनी बढ़ गई कि शाहिद ने सब्जी काटने वाले चाकू से अपनी बीवी पर हमला बोल दिया. इस दौरान उसके प्राइवेट पार्ट पर भी चाकू से कई बार वार किया और उसकी जान चली गई. जानकारी के अनुसार, घटना को छिपाने के लिए उसने बीवी के परिजनों को बताया था कि सब्जी काटते वक्त उसे चाकू से लग गया था और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई है. उसने बीवी को अस्पताल ले जाने की कोशिश भी की थी.
घटना सामने आने के बाद मृतक के परिजनों ने शाहिद पर कई तरह के आरोप लगाए हैं, गंभीर आरोप लगाए हैं, जो महिला के साथ बर्बरता की कहानी बयान करते हैं. परिजनों ने शाहिद पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है. आरोपों के अनुसार, शाहिद अपनी बीवी को न सिर्फ सिगरेट से जलाता था, बल्कि उसे निर्वस्त्र कर करंट भी लगाता था. परिजनों ने प्रशासन से उसे कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की. आरोपी शाहिद को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
-भारत एक्सप्रेस
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बदलने…
Fundamental Duties: भारतीय संविधान निर्माताओं ने अधिकारों को प्राथमिकता दी, जबकि महात्मा गांधी का मानना…
EaseMyTrip भारत में Apple Pay का लॉन्च पार्टनर बना है. जानिए Apple Pay से ट्रैवल…
इंदौर में आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव सीजन-18 में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय शामिल…
Dubai Tel Aviv Flight: प्लंबर यानिव हायून को लेकर सोशल मीडिया पर एक अलग ही…
Aaj Ka Panchang 2 October 2026: 2 अक्टूबर 2026 के पंचांग में षष्ठी तिथि सुबह…