देश

सावधान! सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर में न लगाएं इन अपराधियों की फोटो, एक्शन लेगी मुंबई पुलिस

Lawrence Bishnoi-Dawood Ibrahim : सोशल मीडिया अकाउंट्स पर देशी गैंगस्‍टर लॉरेंस बिश्रोई और कुख्यात आतंकवादी दाऊद इब्राहिम की डिस्प्ले पिक्चर (DP) लगाने पर अब कार्रवाई होगी. मुंबई पुलिस ने इसके लिए अभियान छेड़ दिया है. मुबंई पुलिस की ओर से कहा गया है कि लोग इन अपराधियों की DP न लगाएं.

इन दिनों सोशल मीडिया पर अक्‍सर ऐसा हो रहा है, कि लोग अपराधियों के फोटो को अपनी डिस्प्ले पिक्चर (DP) के रूप में इस्‍तेमाल कर रहे हैं. ऐसा अमूमन उनके समर्थकों द्वारा किया जाता है, लिहाजा मुंबई पुलिस की ओर से इस बारे में लोगों को आगाह किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर ऐसे जो लोग पुलिस के राडार पर आए हैं, उनके खिलाफ मुंबई पुलिस ने एक्शन लिया है.


डिस्प्ले पिक्चर के लिए DP वर्ड इस्तेमाल किया जाता है. डिस्प्ले पिक्चर वह तस्वीर होती है जिसे कोई व्यक्ति अपने डिवाइस की स्क्रीन पर देखता है. यह वॉलपेपर, सोशल मीडिया हैंडल पर प्रोफ़ाइल पिक्चर या जीमेल की प्रोफ़ाइल पिक्चर हो सकती है.


विदेश में रह रहा है दाऊद इब्राहिम

दाऊद इब्राहिम (dawood ibrahim) मुंबई में हुए साल 1993 में बम ब्लास्ट का मास्टरमाइंड है. उसका जन्म मुंबई के फेमस स्लम एरिया डोंगरी में साल 1955 में हुआ था. उसके पिता पुलिस कांस्टेबल थे. हालांकि, दाऊद 15 साल की उम्र में ही चोरी, डकैती और धोखाधड़ी के मामलों में पकड़ा गया था. धीरे-धीरे उसकी आपराधों में दिलचस्‍पी बढ़ती गई. आपराधिक दुनिया में उसे अंडरवर्ल्‍ड डॉन की संज्ञा दे दी गई.

मुंबई में आतंकवादी हमले में नाम आने से पहले ही वह पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसियों से बचने के लिए कई सालों पहले ही भारत छोड़कर भाग गया था. उसके बारे में मीडिया में अक्‍सर ये खबरें आती रही हैं कि वह पाकिस्तान के कराची (dawood ibrahim karachi) में रह रहा है. भारत सरकार ने पाकिस्‍तान से कई बार उसे सौंपने के लिए कहा, हालांकि पाकिस्‍तानी सरकार ने ये नहीं माना कि दाऊद वहां रहता है. इसी साल वहां से एक अफवाह उड़ी थी कि उसे किसी ने जहर दे दिया है. जिसकी वजह से उसकी तबीयत बिगड़ गई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है. हालांकि, बाद में इसे फेक न्‍यूज बताया गया.

लॉरेंस बिश्नोई साबरमती जेल में बंद

लॉरेंस बिश्नोई (जन्म बलकरन बरार, 12 फ़रवरी 1993) एक पंजाबी गैंगस्टर है, जो 2014 से जेल में बंद है. उस पर कई आपराधिक आरोप हैं, जिनमें जबरन वसूली एवं हत्या के आरोप भी शामिल हैं. हालांकि, उसने सभी आरोपों से इनकार किया है. ऐसा कहा जाता है कि उसका गिरोह कई देशों में सक्रिय है, और 700 से अधिक शूटर हैं. कुछ साल पहले ही लॉरेंस को गुजरात की जेल भेजा गया.

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

भारत-पोलैंड रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, पीएम मोदी और डोनाल्ड टस्क की अहम मुलाकात; रक्षा-व्यापार पर नजर

पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हैदराबाद हाउस में…

8 minutes ago

नक्सलियों से जंग में गंवा दिया था पैर! अब एशियन पैरा गेम्स में रचा इतिहास, जीता गोल्ड

पूर्व CRPF CoBRA कमांडो तोमन कुमार ने एशियन पैरा गेम्स में शीतल देवी के साथ…

10 minutes ago

‘इलाज कराने आए थे, जान बचाकर भागे!’ महोबा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घुसे दो खूंखार सांड, सहम गए मरीज

Mahoba News: महोबा जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घुसे दो आवारा सांड, मरीजों में…

20 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई, सैंड आर्टिस्ट मानस साहू ने रेत पर उकेरा प्यार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन के अवसर पर देशभर से उन्हें बधाई संदेश…

21 minutes ago

ब्रेकअप के बाद लिव-इन पार्टनर की संपत्ति में हिस्सा? जानिए क्या हैं महिलाओं के कानूनी अधिकार

महाराष्ट्र की यूसीसी समिति लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिलाओं के अधिकारों पर जनता की…

32 minutes ago