तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान तेलुगू अभिनेता एनटी रामास्वामी को एक महिला ने थप्पड़ मार दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि महिला अचानक स्टेज पर पहुंचकर रामास्वामी का कॉलर पकड़ती है और उन्हें लगातार थप्पड़ मारती है. बताया जा रहा है कि महिला ने रामास्वामी के फिल्म में निभाए गए विलेन किरदार से नाराज होकर यह कदम उठाया.
अभिनेता एनटी रामास्वामी अपनी नई फिल्म ‘लव रेड्डी’ का प्रचार करने के लिए इस इवेंट में मौजूद थे, जहां उनकी सह-कलाकार भी थीं. इस दौरान, जब कलाकार फैंस से बातचीत कर रहे थे, तभी महिला ने रामास्वामी पर हमला कर दिया.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि इवेंट में फिल्म का एक सीन चल रहा था, जिसमें रामास्वामी अपने सिर पर पत्थर मारते हैं और अपनी ऑन-स्क्रीन बेटी पर भी हमला करते हैं. ऑडियंस इस सीन पर ताली बजा रही थी, तभी एक महिला दौड़कर स्टेज पर पहुंचती है और रामास्वामी को थप्पड़ मार देती है.
महिला ने अभिनेता से पूछा कि उन्होंने फिल्म में एक्टर-एक्ट्रेस कपल को क्यों परेशान किया. यह देख अन्य कलाकार महिला को रोकने के लिए आगे आए और उसे याद दिलाया कि वह केवल एक फिल्म का हिस्सा हैं. इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने महिला को वहां से बाहर निकाल दिया.
फिल्म ‘लव रेड्डी’ का निर्देशन स्मरण रेड्डी ने किया है. यह फिल्म लव स्टोरी को एक नए नजरिए से पेश करती है, जिसमें लीड कैरेक्टर नारायण रेड्डी के चारों ओर कहानी घूमती है, जो भावनाओं के जाल में उलझा हुआ है. एनटी रामास्वामी का किरदार भी इस फिल्म में महत्वपूर्ण है, जो लीड कपल की जिंदगी में कई मोड़ लाता है. यह फिल्म 18 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…