उत्तर प्रदेश

आईटीआई-पॉलिटेक्निक पास युवाओं को मिला रोजगार का तोहफा, यूपी सरकार ने शुरू किए 2800 प्रशिक्षण केंद्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार आईटीआई और पॉलिटेक्निक पास छात्रों को सीधे निजी कंपनियों से जोड़ने के मिशन में जुटी है. मिशन रोजगार योजना के अंतर्गत अब तक 5,66,483 युवाओं को नौकरियां मिल चुकी हैं. राज्यभर में 2,800 प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से युवाओं को आधुनिक और रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान किया जा रहा है.

सरकार की इस पहल का असर नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर और वाराणसी जैसे शहरों में साफ देखा जा सकता है, जहां आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, मैन्युफैक्चरिंग और कृषि आधारित उद्योगों के विस्तार से रोजगार की संभावनाएं तेजी से बढ़ रही हैं.

ट्रेनिंग काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर एमए खान ने बताया कि 15 अप्रैल को राजकीय आईटीआई, अलीगंज लखनऊ में आयोजित रोजगार मेले में देश की प्रतिष्ठित कंपनियों जैसे कॉन्टिनेंटल ऑटोमोटिव, एग्लो इंडिया, अदाणी विंड, पेटीएम और एजस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस ने भाग लिया. यहां कुल 22 अभ्यर्थियों का चयन किया गया, जिन्हें 13,000 से लेकर 21,000 रुपए मासिक वेतन एवं अन्य सुविधाएं दी जाएंगी.

इससे पहले 22 मार्च को आयोजित मिशन रोजगार योजना के तहत 73 युवाओं को रोजगार मिला. वहीं, राजकीय पॉलिटेक्निक में 95 अभ्यर्थियों को जॉब ऑफर किया गया. यह युवाओं को उनके कौशल के अनुसार नौकरी दिलाने की दिशा में एक उल्लेखनीय पहल है.

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत 35 वर्ष तक के युवाओं को मुफ्त प्रशिक्षण दिया जा रहा है. वर्ष 2017-18 से मार्च 2025 तक 14.13 लाख से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है. इसके तहत 24 औद्योगिक प्रतिष्ठानों और 8 प्लेसमेंट एजेंसियों से अनुबंध किया गया है, जिससे प्रशिक्षण और रोजगार का सीधा संबंध स्थापित हो सके.

प्रदेश सरकार ने आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया है, ताकि विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीकों की जानकारी और उद्योगों की मांग के अनुरूप कौशल मिल सके. यह पहल उत्तर प्रदेश को रोजगार के हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

नवीन औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन कार्यक्रमों के चलते राज्य में निरंतर नई कंपनियां निवेश कर रही हैं. इससे न सिर्फ युवाओं को नौकरी मिल रही है, बल्कि प्रदेश का औद्योगिक विकास भी तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है.

ये भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद देशभर में अलर्ट, मुंबई से हरिद्वार तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

दिवाली सिर्फ आतिशबाजी नहीं, लोकजीवन का उत्सव है: देहरी पर लक्ष्मी के पग से लेकर ‘सूप संग दरिद्र बाहर’ तक की अनोखी रस्में

Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…

5 minutes ago

Ayodhya Deepotsav 2026: दो दिन अयोध्या में रहेंगे CM योगी, जानिए पूरा कार्यक्रम

Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…

7 minutes ago

योगी सरकार में सरकारी भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार, UPSSSC ने जारी किए दो अहम परिणाम

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…

24 minutes ago

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को दी बल्लेबाजी, 47 ओवर का होगा मुकाबला

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…

36 minutes ago

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…

1 hour ago