उत्तर प्रदेश

UPPSC ने प्रतियोगी परीक्षार्थियों को दी बड़ी राहत, जानिए क्या है OTR

उत्तर  प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने प्रतियोगी परीक्षाओं में आवेदन की जटिल प्रक्रिया को समाप्त कर अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है . पहले परीक्षार्थियों को प्रतियोगी  परीक्षा के लिए हर बार एक जटिल प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था . उसे बार बार तमाम सूचनाओं को आवेदन करते समय दर्ज करना पड़ता था .

आवेदन प्रक्रिया को किया गया सरल

अब प्रतियोगी छात्र को किसी भी परीक्षा का आवेदन करते समय उसकी समस्त सूचनाएं दर्ज हो जाती है और उसका एक बार रजिस्ट्रेशन होने के बाद उसे OTR (One time registration) नंबर मिल जाता है , इस नए नियम से अब अभ्यर्थी को बार बार उससे संबंधित सूचनाएं नहीं देनी पड़ेगी.

एक बार ओ टी आर नंबर मिल जाने के बाद अगर प्रतियोगी छात्र किसी अन्य परीक्षा में आवेदन करता है तो उसे सिर्फ ओ टी आर नंबर दर्ज करना पड़ेगा और ओ टी आर नंबर दर्ज करते ही अभ्यर्थी की सभी सूचनाएं आवेदन करते ही ऑनलाइन आ जाएंगी . अभ्यर्थी मामूली संशोधन करके आवेदन की प्रक्रिया बड़ी आसानी से पूरा कर लेगा .

UPPSC ले रहा है परीक्षाओं की पारदर्शिता के लिए अहम फैसले

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के मा. सदस्य कल्पराज सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के रिकॉर्ड में अब तक लगभग 21 लाख 80 हजार प्रतियोगी छात्र ओ टी आर प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं . अब ये छात्र किसी भी UPPSC परीक्षा के लिए आवेदन करते हैं तो एक क्लिक में ही आवेदन की प्रक्रिया मामूली जानकारी देने के साथ पूरी हो जाएगी जाएगी . उनके मुताबिक उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षाओं में पारदर्शिता के लिए कई अहम फैसले ले रहा है .

ओ टी आर नंबर के फायदे

पहले प्रतियोगी छात्र एक परीक्षा में मनचाहा परीक्षा केंद्र पाने के लिए कई कई आवेदन कर देते थे जिससे परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ जाती थी . ओ टी आर नंबर सिस्टम लागू होने के बाद एक परीक्षा के लिए परीक्षार्थी एक ही आवेदन कर सकता है जिससे एक परीक्षा में एक से ज्यादा आवेदन पर पूरी तरह रोक लग गई है . ओ टी आर नंबर मिल जाने से अभ्यर्थियों को कई फायदे हैं , उन्हें बार बार फोटो , हस्ताक्षर , अंकपत्र आदि सूचनाएं एक बार ही अपलोड करनी पड़ेगी . अगर अभ्यर्थी को अपने ओ टी आर नंबर में दी गई सूचनाओं में कुछ भी सुधार करना है तो उसका विकल्प भी उपलब्ध है .

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में प्रति वर्ष लाखों प्रतियोगी विभिन्न परीक्षाओं में शामिल होते हैं . इन परीक्षाओं में प्रतियोगी छात्रों का रजिस्ट्रेशन कर ओ टी आर नंबर उपलब्ध कराना एक बड़ा कदम है .

-भारत एक्सप्रेस

सुशील कुमार तिवारी

Recent Posts

ट्रिगर दबा और हो गई अनहोनी….बच्चे ने मांगा चॉकलेट तो मामा ने थमा दिया पिस्टल

बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…

21 minutes ago

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…

50 minutes ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

1 hour ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

1 hour ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

1 hour ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

2 hours ago