देश

पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ बरेली में प्रदर्शन, पाकिस्तान का पुतला फूंका

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में बरेली में लोगों का गुस्सा सड़कों पर देखने को मिला. नाथनगरी सुरक्षा समूह के बैनर तले बुधवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सेठ दामोदरदास पार्क में एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया और आतंकवाद के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की.

प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका. इसके बाद कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम सिटी मजिस्ट्रेट राजीव शुक्ला को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने केंद्र सरकार से आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.

सरकार देश की आंतरिक सुरक्षा को और मजबूत बनाए

संगठन के महामंत्री दुर्गेश गुप्ता ने कहा कि पहलगाम में हुआ हमला बेहद कायराना और अमानवीय है. जिस तरह से टूरिस्टों से धर्म पूछ कर उन्हें मौत के घाट उतारा गया, वह न केवल इंसानियत के खिलाफ है बल्कि देश की एकता पर भी हमला है. उन्होंने कहा कि ऐसे हमलों को अंजाम देने वाले आतंकी संगठनों और उन्हें समर्थन देने वाले देशों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए.

दुर्गेश गुप्ता ने केंद्र सरकार से मांग की कि वह आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति को और प्रभावशाली तरीके से लागू करे और देश की आंतरिक सुरक्षा को और मजबूत बनाए. उन्होंने कहा कि जब तक आतंकवाद को समर्थन देने वाले देशों को मुंहतोड़ जवाब नहीं मिलेगा, तब तक इस तरह की घटनाएं रुकेंगी नहीं.

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम हिल स्टेशन पर मंगलवार को हुए आतंकी हमले में दो विदेशी नागरिकों समेत कम से कम 26 पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं. घायलों में स्थानीय निवासी भी शामिल हैं. मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. यह हमला ऐसे समय हुआ जब घाटी में पर्यटकों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा था.


ये भी पढ़ें:  Pahalgam Terror Attack: नेवी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को पत्नी ने नम आंखों से दी विदाई, कहा- Proud of You!


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

योगी सरकार में सरकारी भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार, UPSSSC ने जारी किए दो अहम परिणाम

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…

15 minutes ago

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को दी बल्लेबाजी, 47 ओवर का होगा मुकाबला

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…

28 minutes ago

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…

54 minutes ago

पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल की मिलावट! E20 की लिमिट 20%, कर्नाटक में जांच के दौरान खुलासा

E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…

2 hours ago