आस्था

Chhath Puja 2024: छठी मैया कौन हैं? छठ पर्व में क्यों होती है सूर्य देव के साथ उनकी पूजा

Who is Chhathi Maiya: लोक आस्था का महापर्व 5 नवंबर को नहाय-खास के साथ शुरू होने जा रहा है. खरना पूजा 6 नवंबर को होगी. जबकि, 7 नवंबर को डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और 8 अक्टूबर को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय लोक आस्था के इस महापर्व का समापन होगा. छठ महापर्व में सूर्य देव के साथ-साथ छठी मैया की पूजा की जाती है. छठ पर्व को लेकर अधिकांश लोगों के मन में यह सवाल आता है कि आखिर छठी मैया कौन हैं जिनकी पूजा छठ में सूर्य देव के साथ होती है. आइए जानते हैं आखिर छठी मैया हैं कौन.

हिंदू धर्म ग्रंथों के मुताबिक, छठी मैया सूर्य देव की बहन और ब्रह्माजी की मानस पुत्री हैं. पौराणिक मान्यता है कि छठी मैया संतान प्राप्ति की देवी हैं. यही वजह है कि बच्चों के जन्म के छठे दिन इनकी पूजा की जाती है.

ये है छठी मैया से जुड़ी पौराणिक कथा

पुराणों में वर्णित कथा के अनुसार, जब ब्रह्मा जी सृष्टि की रचना कर रहें थे, तब उन्होंने खुद को दो भागों में विभाजित किया था. इसमे एक भाग पुरुष और दूसरा भाग प्रकृति का था. कहा जाता है कि प्रकृति ने अपने आप को छः भागों में बांटा, जिसके छठे अंश के तौर पर मातृ देवी के रूप में छठी मैया प्रकट हुईं.

यह भी पढ़ें: छठ पूजा में महिलाएं नाक तक क्यों लगाती हैं नारंगी रंग का सिंदूर, जानें क्या है इसका महत्व

कार्तिकेय की पत्नी हैं छठि मैया

पौराणिक कथाओं के अनुसार, छठी मैया भगवन शिव के पुत्र कार्तिकेय की पत्नी हैं. इनकी पूजा करने से आरोग्यता, वैभव और संतान सुख प्राप्त होता है. यही वजह है कि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से सप्तमी तक छठी मैया की उपासना की जाती है.

इस साल कब से कब तक है छठ पूजा

हिंदू पंचांग के अनुसार, चार दिवसीय छठ पूजा कार्तिक शुक्ल चतुर्थी तिथि से लेकर सप्तमी तिथि तक चलता है. इस महापर्व की शुरुआत नहाय खाय के साथ होती है. इस साल छठ पर्व का नहाय-खाय 5 अक्टूबर को होगा. छठ पर्व के दूसरे दिन खरना पूजा होती है. इस साल खरना 6 अक्टूबर को है. छठ महापर्व के तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है. इस साल 7 अक्टूबर को संध्याकालीन अर्घ्य किया जाएगा. वहीं, छठ पर्व का समापन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ होता है. इस साल प्रातःकालीन अर्घ्य 8 अक्टूबर को है.

यह भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: कब है छठ का पहला दिन ‘नहाय खाय’, जानें डेट, शुभ मुहूर्त और खास नियम

Dipesh Thakur

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

54 minutes ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

1 hour ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

2 hours ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago