Delhi-NCR Greenfield Expressway: दिल्ली-एनसीआर के लोगों को जल्द एक और एक्सप्रेस-वे मिलने जा रहा है.
UP News: योगी सरकार धूमधाम से वन महोत्सव (1 से 7 जुलाई) मनाएगी.वन महोत्सव के साथ ही वर्षा काल-2025 में पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे.पौधरोपण महाभियान के नोडल (वन विभाग) ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है.
प्रदेश में पौधरोपण के लिए कुल 2586 पौधशालाओं में 52.43 करोड़ पौधे तैयार किए गए हैं.वन विभाग सड़कों के किनारे 1.14 करोड़ पौधे लगाएगा.वहीं यूपीडा द्वारा एक्सप्रेसवे के समीप भी 2.50 लाख पौधरोपण किया जाएगा.
वर्षा काल में 35 करोड़ पौधे के लिए 52.43 करोड़ पौधे तैयार कर लिए गए हैं.पौधरोपण महाभियान के नोडल वन विभाग ने अन्य विभागों के सहयोग से इसकी तैयारी की है.
विभाग पौधशाला पौधे
वन 1901 47.27 करोड़
उद्यान 146 1.55 करोड़
रेशम 55 44 लाख
यूपीडा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के समीप करेगा सर्वाधिक 1.20 लाख पौधरोपण
पौधरोपण महाभियान-2025 के अंतर्गत नोडल वन विभाग द्वारा सड़क मार्ग के किनारे 1.14 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे.वहीं एक्सप्रेसवे के किनारे भी बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जाएगा.इसकी जिम्मेदारी यूपीडा को सौंपी गई है.यूपीडा पांच एक्सप्रेसवे के समीप 2.50 लाख पौधरोपण कराएगा.
मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप 35 करोड़ पौधरोपण के लिए सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं.शनिवार को मुख्यमंत्री जी ने इस संदर्भ में विभागीय अधिकारियों की भी बैठक ली थी.वन विभाग की तरफ से सड़कों के किनारे 1.14 करोड़ पौध लगाए जाएंगे.वहीं एक्सप्रेसवे के किनारे यूपीडा को 2.50 लाख पौधरोपण की जिम्मेदारी दी गई है.सभी के सहयोग से मिलकर उत्तर प्रदेश को हरित प्रदेश बनाने की तरफ तेजी से अग्रसर हैं.
ये भी पढ़ें: योगी सरकार में अपराधियों के हौसले पस्त, करोड़ों रूपये का गबन करने वाला राइस मिल मालिक गिरफ्तार
-भारत एक्सप्रेस
Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…
France Violence: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि फ्रांस में जो कुछ हो रहा है,…
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…
Jayaprakash Narayan Death Anniversary: संपूर्ण क्रांति के नायक जेपी की आज पुण्यतिथि है. 1978 में…
सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों…
दक्षिण एशिया में बढ़ती गर्मी के बीच भारत, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान ने हीटवेव और…