Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

यूपी में सड़कों और एक्सप्रेसवे किनारे लगेंगे 1.14 करोड़ पौधे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सबसे ज्यादा वृक्षारोपण

उत्तर प्रदेश में वन महोत्सव 1 से 7 जुलाई तक धूमधाम से मनाया जाएगा. वर्षा काल-2025 में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है. 2586 पौधशालाओं में 52.43 करोड़ पौधे तैयार किए गए हैं.

Delhi-NCR Greenfield Expressway: दिल्ली-एनसीआर के लोगों को जल्द एक और एक्सप्रेस-वे मिलने जा रहा है.

UP News: योगी सरकार धूमधाम से वन महोत्सव (1 से 7 जुलाई) मनाएगी.वन महोत्सव के साथ ही वर्षा काल-2025 में पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे.पौधरोपण महाभियान के नोडल (वन विभाग) ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है.

प्रदेश में पौधरोपण के लिए कुल 2586 पौधशालाओं में 52.43 करोड़ पौधे तैयार किए गए हैं.वन विभाग सड़कों के किनारे 1.14 करोड़ पौधे लगाएगा.वहीं यूपीडा द्वारा एक्सप्रेसवे के समीप भी 2.50 लाख पौधरोपण किया जाएगा.

2586 पौधशालाओं में 52.43 करोड़ पौधे तैयार

वर्षा काल में 35 करोड़ पौधे के लिए 52.43 करोड़ पौधे तैयार कर लिए गए हैं.पौधरोपण महाभियान के नोडल वन विभाग ने अन्य विभागों के सहयोग से इसकी तैयारी की है.
विभाग पौधशाला पौधे
वन 1901 47.27 करोड़
उद्यान 146 1.55 करोड़
रेशम 55 44 लाख

निजी पौधशाला 484 3.17 करोड़

यूपीडा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के समीप करेगा सर्वाधिक 1.20 लाख पौधरोपण
पौधरोपण महाभियान-2025 के अंतर्गत नोडल वन विभाग द्वारा सड़क मार्ग के किनारे 1.14 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे.वहीं एक्सप्रेसवे के किनारे भी बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जाएगा.इसकी जिम्मेदारी यूपीडा को सौंपी गई है.यूपीडा पांच एक्सप्रेसवे के समीप 2.50 लाख पौधरोपण कराएगा.

एक्सप्रेसवे लक्ष्य

  • बुंदेलखंड 1,20,000
  • पूर्वांचल 60,000
  • गंगा 40,000
  • गोरखपुर लिंक 20,000
  • आगरा-लखनऊ 10,000

मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप 35 करोड़ पौधरोपण के लिए सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं.शनिवार को मुख्यमंत्री जी ने इस संदर्भ में विभागीय अधिकारियों की भी बैठक ली थी.वन विभाग की तरफ से सड़कों के किनारे 1.14 करोड़ पौध लगाए जाएंगे.वहीं एक्सप्रेसवे के किनारे यूपीडा को 2.50 लाख पौधरोपण की जिम्मेदारी दी गई है.सभी के सहयोग से मिलकर उत्तर प्रदेश को हरित प्रदेश बनाने की तरफ तेजी से अग्रसर हैं.

ये भी पढ़ें: योगी सरकार में अपराधियों के हौसले पस्त, करोड़ों रूपये का गबन करने वाला राइस मिल मालिक गिरफ्तार

-भारत एक्सप्रेस 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest