महाकुंभ नगर: महाकुंभ-2025 में हर एक क्षण विशिष्ट है और हर एक दिन का अपना महत्व है जिसका साक्षात्कार करने दुनिया भर से सनातनी खंचे चले आ रहे हैं. शनिवार को फाल्गुन कृष्ण तृतिया के अवसर पर एक ओर दंडी स्वामियों का त्रिजटा स्नान संपन्न हुआ, वहीं इस दिन के विशेष महत्व को देखते हुए राजनीति जगत के दिग्गजों का तांता भी महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगा रहा. शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह ने त्रिवेणी संगम में स्नान किया.
वहीं, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने पत्नी के साथ स्नान करके संगम स्नान को पूर्ण किया. केंद्रीय मंत्री जीतेंद्र सिंह और चिराग पासवान ने भी शनिवार को आस्था की डुबकी लगाई. उनके अतिरिक्त, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कांग्रेस के सांसद व बीसीसीआई सचिव राजीव शुक्ला, अपर्णा यादव तथा महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नितेश नारायण राणे ने भी शनिवार को महाकुंभ के अंतर्गत आस्था की पवित्र डुबकी लगाकर खुद को धन्य माना.
व्यक्तिगत तौर पर मेरे लिए यह बेहद सुखद क्षण है. महाकुंभ का साक्षी बनना और स्नान करना बेहद सौभाग्य की बात है. योगी सरकार शानदार काम कर रही है, उनके अतिरिक्त इस प्रकार का वृहद आयोजन संभव नहीं है. सीएम योगी और पीएम मोदी की डबल इंजन की जोड़ी ही इतने वृहद स्तर पर इतना भव्य आयोजन करना सकती है.
हरदीप पुरी- केंद्रीय मंत्री, पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय
महाकुंभ के इस अवसर पर आकर अलौकिक आनंद प्राप्त हो रहा है. यहां की व्यवस्थाएं भी उतनी ही भव्य व दिव्य हैं जितना इस परम पवित्र स्थान का महत्व है.
लक्ष्मी पुरी- पूर्व यूएन एसिस्टेंट सेक्रेटरी जनरल, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी की पत्नी
“मैं मानता हूं कि हम अपने जीवन में इस महाकुंभ के साक्षी बनने के लिए बहुत भाग्यशाली हैं. यहां आना एक अद्भुत अनुभव रहा है. यहां की व्यवस्थाएं सराहनीय हैं. महाकुंभ में 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आ चुके हैं. पीएम मोदी के नेतृत्व में इस तरह की उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल हुई हैं, चाहे वह राम मंदिर का अभिषेक समारोह हो, महाकुंभ हो या अनुच्छेद 370 को हटाना हो. यहां फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट भी लगाए गए हैं, जो स्वच्छता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
जीतेंद्र सिंह- केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
महाकुंभ मैं पूरे परिवार के साथ पूरी श्रद्धा के साथ आया हूं. लंबे समय से मन में इच्छा थी कि इस महासमागम का हिस्सा बनूं. भगवान सभी के जीवन में खुशियां दे, तरक्की दे. हमारा देश-प्रदेश खुशहाल बने और प्रधानमंत्री मोदी का सपना साकार हो इसी कामना के साथ हम आए हैं. जिस प्रकार स्थानीय प्रशासन के द्वारा और सीएम योगी द्वारा स्वयं मॉनिटरिंग इतनी बड़ी व्यवस्था को सफल बनाया वह अनुकरणीय है. इतनी बड़ी व्यवस्था को लागू कराना आसान काम नहीं है, बावजूद इसके सभी व्यवस्थाएं बहुत बेहतर रहीं.
चिराग पासवान- केंद्रीय मंत्री, खाद्य एवं प्रसंस्करण उद्योग
यह एक अद्भुत अनुभव है. यह एक आध्यात्मिक आयोजन है. करोड़ों लोग बिना किसी निमंत्रण के कुंभ में आते थे, यह सबसे महत्वपूर्ण बात है. मैं भी बचपन से ही इस आयोजन में आता रहा हूं.
राजीव शुक्ला- कांग्रेस के सीनियर लीडर व सांसद, बीसीसीआई के सचिव
महाकुंभ बहुत दिव्य है. यहां प्रधानमंत्री मोदी तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से बड़ी संख्या में लोग त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगा रहे हैं.
-अपर्णा बिष्ट यादव
उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष व भाजपा नेत्री
-भारत एक्सप्रेस
Diya Mirza Video Controversy: मुंबई में सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न फोड़ने की अपील करने…
Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…
स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi: तुला राशि वालों के लिए 3 नवंबर का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों को आज कारोबार में पूंजी की…
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: मीन राशि के जातकों को आज कारोबार में तकनीकी खराबी…