उत्तर प्रदेश

जेडीयू नेता राजीव रंजन ने महाकुंभ-2025 पर विपक्ष को दी नसीहत, धार्मिक मामलों पर अनावश्यक टिप्पणी से बचने की कही बात

महाकुंभ नगर: उत्तर प्रदेश की धरती पर स्थित तीर्थराज प्रयागराज का त्रिवेणी संगम इस समय सकल विश्व के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. प्रतिदिन लाखों की तादात में यहां स्नानार्थी संगम में स्नान करके खुद को धन्य मान रहे हैं. ऐसे में, जहां शुक्रवार को महाकुंभ में श्रद्धालुओं की संख्या मात्र एक महीने के आयोजन के अंदर 50 करोड़ की संख्या को पार कर चुकी है, वहीं इसको लेकर कुछ राजनीतिक दलों ने अनावश्यक टिप्पणी कर पॉलिटिकल स्कोर सेट करने की कोशिशें शुरू कर दी हैं. ऐसे ही अनुचित प्रयासों पर प्रहार करते हुए जेडीयू के नेता राजीव रंजन ने बड़ी बात कही है.

महाकुंभ को लेकर अनुचित टीका-टिप्पणी कर रहे राजनीतिक दलों को नसीहत देते हुए राजीव रंजन ने कहा कि धार्मिक मामलों पर अनावश्यक टिप्पणी से लोगों के दिलों में जगह बनाना मुश्किल होता है, ऐसे में इस प्रकार के अनुचित प्रयासों से राजनीतिक दलों को बचना चाहिए.

सनातन धर्म में विश्वास रखने वालों के लिए बड़ा पल

जेडीयू नेता राजीव रंजन ने शनिवार को कहा कि जो भी सनातन धर्म में विश्वास रखते हैं, उन्होंने इस महाकुंभ में भाग लिया है. यह विश्व का सबसे बड़ा शांतिपूर्ण धार्मिक आयोजन है, जहां 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालु एकत्रित हुए हैं. यह दर्शाता है कि सनातन मान्यताओं को मानने वालों के लिए यह कितना बड़ा क्षण है. यह मानवता और एकता का संदेश है. उनके अनुसार, इस क्षण पर विपक्षी राजनीतिक दलों को मर्यादा का मान रखना चाहिए.

अनावश्यक टिप्पणियों के कारण लोगों की नजरों में गिरते हैं राजनीतिक दल

राजीव रंजन के अनुसार, विपक्ष को संख्याओं पर राजनीति नहीं करनी चाहिए, क्योंकि जब भी कोई राजनीतिक दल धार्मिक मामलों पर अनावश्यक टिप्पणी करता है, तो उसे लोगों के दिलों में जगह बनाना मुश्किल हो जाता है. यह राजनीति के लिहाज से तो गलत है ही इससे राजनीति करने वाले दलों के सामने भी भविष्य का संकट खड़ा हो सकता है और यही कारण है कि आज विपक्ष से जनता का मन भर चुका है और लाख प्रयास के बावजूद भी वह न तो जनता की भावना समझ रहे हैं और न ही उस भावना के अनुरूप कार्य कर रहे हैं. ऐसी अनावश्य टिप्पणियां जनता के नजरों में और गिरा देती हैं.

व्यवस्थायें अच्छी, इसीलिए तो लोग आ रहे हैं

महाकुंभ-2025 को लेकर उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष और कानपुर से बीजेपी के विधायक सतीश महाना ने बड़ी हात कही है. महाकुंभ जैसे बड़े आयोजन में दुर्भाग्यवश कोई दुर्घटना होती है और एक भी व्यक्ति को नुकसान पहुंचता है, तो यह दुखद है. हालांकि, इसके बावजूद जो संदेश यहां से पूरे देश में गया है और जो लाखों लोग बाद में आ रहे हैं, इसका अर्थ है कि व्यवस्थाएं अच्छी हैं और लोग इससे न केवस संतुष्ट हैं बल्कि वह खुद इसका साक्षी बनने के उत्सुक हैं.

-भारत एक्सप्रेस

विशाल तलवार

Recent Posts

मेकअप का फिनिश बिगाड़ सकती हैं स्किन प्रेप की ये गलतियां

Makeup Skin Prep Tips: शादी या पार्टी में फ्लॉलेस मेकअप पाने के लिए सिर्फ अच्छे…

17 minutes ago

दूसरे टेस्ट के पहले सेशन में न्यूजीलैंड का दबदबा, लंच तक 77 रन बनाए; गुरनूर बरार को मिला पहला विकेट

India vs New Zealand Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट के पहले सेशन…

30 minutes ago

कहीं अपहरण तो कहीं जबरन धर्म परिवर्तन, पाकिस्तान में हिंदू महिलाओं का कट्टरपंथी कर रहे शोषण, रिपोर्ट

Hindu Girls Pakistan Abduction: पाकिस्तान में अल्पसंख्यक लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल…

1 hour ago

Aaj Ka Panchang: गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और नक्षत्र का समय

Aaj Ka Panchang: आज 27 नवंबर को गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा. जानें…

2 hours ago

Aaj Ka Rashifal: आज 27 नवंबर को कैसा रहेगा आपका दिन? जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal: आज 27 नवंबर शुक्रवार को आपका दिन कैसा रहेगा? जानें मेष, वृषभ,…

3 hours ago