उत्तर प्रदेश

गैराज में पोर्श और डिफेंडर, आंखों पर ब्रांडेड चश्मा! कौन हैं ये रईस सतुआ बाबा, जिनकी लग्जरी देख दुनिया दंग है?

Satua Baba: पीला वस्त्र! गैराज में करोड़ों की डिफेंडर, लैंड रोवर जैसी गाड़ियां और आंखों पर ब्रांडेड चश्मा, कुछ इस लुक में आम तौर पर दिखने वाले सतुआ बाबा इस समय चर्चा में हैं. चर्चा का कारण उनकी नई पोर्श टर्बो गाड़ी है. सोशल मीडिया पर कई लोग उनके इस रईसी को लेकर गुणगान कर रहे हैं तो कुछ उनके विरोध में हैं. विरोध करने वाले लोगों का कहना है कि एक बाबा इतनी महंगी-महंगी गाड़ियां कैसे अफोर्ड कर सकता है. सतुआ बाबा की तारीफ अक्सर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी करते हैं. तो कौन हैं सतुआ बाबा और कहां से हुई बाबा बनने की शुरुआत? आइये बताते हैं.

सतुआ बाबा का जन्म बुंदेलखंड के ललितपुर जिले के मसौरा गांव में हुआ. पिता शोभा राम तिवारी और मां राजा बेटी तिवारी की 4 संतानों में सतुआ बाबा सबसे छोटे हैं. बचपन में उनका नाम सतीश तिवारी था. जब सतीश तिवारी 26 साल के हुए तो उनके बड़े भाई महेश तिवारी ने उन्हें अध्यात्म की तरफ जाने के लिए कहा. जिसके बाद वो बनारस सतुआ आश्रम चले आए और यहीं पर दीक्षा लेकर संतोष दास बन गए.

सतुआ आश्रम के महंत यमुनाचार्यजी महाराज ने उन्हें दीक्षा दिलाई और आश्रम में अन्य छात्रों के साथ शिक्षा देने लगे.

प्रतिभावान थे सतुआ बाबा

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक आश्रम में प्रवेश मिलने के बाद सतीश दास अक्सर छुट्टियों में घर आते रहते थे. उनकी प्रतिभा से महंत यमुनाचार्यजी महाराज काफी प्रभावित हुए. जिसके बाद सतीश दास जल्द ही उनके सबसे प्रिय शिष्यों में शामिल हो गए.

साल 2005 में उन्होंने अपने भाई को फोन कर बताया कि मैं सन्यास ग्रहण कर रहा हूं. उस समय उनके भाई इस बात को हल्के में लिया, लेकिन जब बनारस से कुछ पुजारी ललितपुर किसी मंदिर के अनुष्ठान में पहुंचे तो उन्होंने बताया कि संतोष दास अब सन्यास ले चुके हैं.

सन्यास की बात सुनकर मां रो पड़ीं

यह बात सुनकर सतीश दास के बड़े भाई और मां रोने लगीं. उनके पिता चिंता में पड़ गए. मां ने तुरंत यमुनाचार्यजी महाराज को फोन लगाकर उन्हें खूब खरीखोटी सुनाई. मां ने कहा कि मैंने तो अपने बच्चे को आपके यहां पढ़ने भेजा था, लेकिन आपने तो उसे सन्यासी बना दिया?

बहुत मुश्किल से यमुनाचार्यजी महाराज ने उन्हें समझाया. ताउम्र सतुआ बाबा की मां इस पीड़ा से गुजरती रहीं और अंत में उनकी मौत हो गई.

ये भी पढ़ें- AI की रेस में पीछे छूट रहा है भारत! अमीर और गरीब देशों के बीच बढ़ा इस्तेमाल का फासला

2007 में बड़े भाई की हत्या पर गए घर

सतुआ बाबा के भाई बताते हैं कि उनके सबसे बड़े भाई महेश तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. तब उनकी तेरहवीं में सतुआ बाबा घर आए थे.

जानकारी के मुताबिक अब सतुआ बाबा के पिता, बड़े भाई की पत्नी की भी मौत हो चुकी है. उनकी मां भी 2023 में चल बसीं. उन्होंने सतुआ बाबा के आश्रम में ही अपनी आखिरी सांस ली.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

प्रेमी ने किसी और से कर ली सगाई, प्रेमिका ने जो किया उसने सबको झकझोर दिया

UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…

7 minutes ago

जल शिक्षा पर प्रधानमंत्री मोदी का जोर सराहनीय, युवा पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाने में मिलेगी मदद- सीआर पाटिल

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…

9 minutes ago

धनराज नाथवानी के दिल में पीएम मोदी, क्या बढ़ने वाली है सपा की समस्या?

Dhanraj Nathwani PM Modi Praise: सपा के राज्यसभा उम्मीदवार धनराज नाथवानी ने पीएम मोदी के…

19 minutes ago

पाकिस्तान की नापाक साजिश नाकाम, फिरोजपुर बॉर्डर पर ड्रोन से भेजी गई 100 करोड़ की हेरोइन जब्त

पंजाब के फिरोजपुर में बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20 किलो से…

24 minutes ago

ग्वालियर के बस में पुलिस की छापेमारी, सवारियों के बीच मिले पटाखों के 3 बोरे

ग्वालियर से इंदौर जा रही एक यात्री बस से झांसी रोड थाना पुलिस ने देशी…

27 minutes ago

नाना पाटेकर को मिलेगा राजकीय सम्मान, क्या होता है स्टेट ऑनर और कैसे है यह राजकीय शोक से अलग?

नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार को महाराष्ट्र सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ करने का…

27 minutes ago