उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के 8 साल पूरे, गाजीपुर में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने गिनाई उपलब्धियां

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गाजीपुर में तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया गया. इस मेले के अंतिम दिन प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शिरकत की. उन्होंने कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए.

8 साल में नहीं हुआ दंगा और कर्फ्यू: ओपी राजभर

मीडिया से बातचीत में ओमप्रकाश राजभर ने योगी सरकार के कार्यकाल की सराहना की. उन्होंने कहा कि पिछले 8 वर्षों में प्रदेश में न कोई दंगा हुआ और न ही कर्फ्यू लगा. सरकार ने कानून व्यवस्था को मजबूत किया है और अपराधियों पर लगाम कसी है. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो पहले प्रदेश में छुट्टा सांड़ की तरह घूमते थे, अब वे सलाखों के पीछे हैं.

अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के कन्नौज और गौशाला को लेकर दिए बयान पर राजभर ने तीखा पलटवार किया. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव आरक्षण बंटवारे पर चर्चा नहीं करते, बल्कि सिर्फ मुद्दों को भटकाने का काम करते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सपा पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) का नारा देती है, लेकिन पिछड़ों का हक छीनने का काम करती है.

राणा सांगा और सांसद रामजी लाल सुमन विवाद पर प्रतिक्रिया

राजभर ने राणा सांगा और सांसद रामजी लाल सुमन के विवाद पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकारें नफरत की राजनीति करती हैं, जबकि एनडीए की सरकार भाईचारे की बात करती है. उन्होंने कहा कि सरकार का असली काम जनता को रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा और दवाई उपलब्ध कराना है, न कि जाति और धर्म की राजनीति करना.

ईदी किट वितरण पर बोले ओपी राजभर

मुस्लिम समुदाय को ईदी किट बांटने के सवाल पर राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ-सबका विकास की नीति पर काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह कदम समाज में भाईचारे को बढ़ाने वाला है और इसे किसी भी तरह से राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए. इस कार्यक्रम में जखनिया विधायक बेदी राम और जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह भी मौजूद रहीं.

गाजीपुर से भरत कुमार द्विवेदी की रिपोर्ट


ये भी पढ़ें- जमीन की पैमाइश करने गई राजस्व टीम पर किसानों का हमला, लाठी-डंडे मारे; लेखपाल और कानूनगो घायल


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

नक्सली तो खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से खतरा; बस्तर में पीएम मोदी का ऐतिहासिक ऐलान

पीएम मोदी ने दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों…

8 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में दिवाली के दिन बड़ा हादसा, सुनील शर्मा के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी घायल

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में दिवाली के दिन एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. रविवार…

9 minutes ago

‘बस्तर में आपका स्वागत है…’, सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी के दौरे पर जताई गहरी खुशी

पीएम मोदी ने दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर का दौरा किया है,…

28 minutes ago

सेठ हो तो ऐसा! पूजा की थाली में नोट सजाकर कर्मचारियों को थमा दिए एक-एक लाख रुपये, देखें वायरल VIDEO

Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…

1 hour ago