भारत-अमेरिका के ध्वज
India USA Relations: अमेरिका ने भारत में 2,000 से ज्यादा वीजा एप्लिकेशन रद्द कर दिए हैं. अमेरिकी दूतावास ने बुधवार को इसकी जानकारी दी. दूतावास ने बताया कि ये वीजा एप्लिकेशन ऑटोमैटिक बॉट्स के जरिए दायर किए गए थे. जैसे ही इसका पता चला, दूतावास ने इन अकाउंट्स को सस्पेंड कर दिया.
अमेरिकी दूतावास ने X (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा, “हमारी दूतावास टीम बॉट्स के जरिए किए गए लगभग 2,000 वीजा अपॉइंटमेंट्स को रद्द कर रही है. हम उन एजेंट्स और फिक्सरों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस रखते हैं जो हमारी शेड्यूलिंग पॉलिसी का उल्लंघन करते हैं.” दूतावास ने स्पष्ट किया कि ऐसे बॉट्स के माध्यम से वीजा अपॉइंटमेंट्स बुक किए जा रहे थे, जो नियमों और शेड्यूलिंग प्रक्रिया का उल्लंघन कर रहे थे.
यह कदम अमेरिकी दूतावास द्वारा उठाया गया है, जो इन गतिविधियों के माध्यम से धोखाधड़ी को रोकने के लिए सख्त कदम उठा रहा है. अमेरिकी वीजा और इमिग्रेशन पॉलिसी में बदलाव के बाद यह कार्रवाई की गई है, जिसका उद्देश्य फर्जी और अनधिकृत तरीकों से वीजा प्राप्त करने की कोशिशों को रोका जा सके.
दूतावास ने यह भी कहा कि इस तरह के अपराधों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में ऐसे प्रयासों को सफल नहीं होने दिया जाएगा.
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…
Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…
Vladimir Putin Nuclear Warning: यूक्रेन जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक…
अयोध्या राम मंदिर में 4 करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने के बाद ट्रस्ट ने…
Captain Smit Machchhar: फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में जो हुआ, उसने कई लोगों को 1986…
कुशीनगर में निजी स्कूल मैनेजर दिनेश राय को महिला टीचर से अभद्रता और यौन उत्पीड़न…