उत्तर प्रदेश

Noida की Supernova सोसायटी की 32वीं मंजिल से गिरकर एक युवक की मौत, घरवालों से नाराज होकर आया नोएडा

Noida सेक्टर-94 स्थित ऊंची इमारत Supernova सोसायटी में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां 32वें फ्लोर से गिरकर एक युवक की मौत हो गई.

मृतक की पहचान दिल्ली के हौज खास निवासी और सेवानिवृत्त IRS अधिकारी के बेटे रवि शर्मा के रूप में हुई है. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है.

दो दिन पहले दर्ज हुई थी गुमशुदगी

रवि 20 अगस्त से लापता था. उसके भाई ने हौज खास थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. शुरुआती जांच में पता चला कि वह नोएडा के एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में कानून की पढ़ाई (द्वितीय वर्ष) कर रहा था.

घरवालों से नाराज होकर आया नोएडा

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घर में किसी बात को लेकर रवि का झगड़ा हो गया था. गुस्से में वह घर से निकल गया और अपनी महिला मित्र के साथ नोएडा पहुंचा. दोनों ने सुपरनोवा सोसायटी में एक स्टूडियो अपार्टमेंट किराये पर लिया था. हालांकि कुछ घंटों बाद उसकी महिला मित्र वहां से चली गई, जबकि रवि वहीं ठहर गया. इसके बाद से उसका कोई अता-पता नहीं चला.

निर्माणाधीन हिस्से में मिला शव

शुक्रवार को सोसायटी के नीचे घास और निर्माणाधीन क्षेत्र में एक शव दिखने की सूचना पुलिस को मिली. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पुष्टि हुई कि शव उसी युवक का है. सीसीटीवी फुटेज में वह आखिरी बार 32वें फ्लोर तक जाते हुए नजर आया. अधिकारियों का मानना है कि देर रात उसने इमारत से छलांग लगा दी.

ये भी पढ़ें- Delhi Metro बनी जंग का मैदान, सीट को लेकर भीड़ गई दो महिलाएं, नीचे लिटाकर एक दूसरे के नोच डाले बाल

पुलिस की जांच जारी

नोएडा पुलिस ने मृतक के परिवार से संपर्क किया और दिल्ली पुलिस को भी जानकारी दी. एडीसीपी नोएडा कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. शुरुआती तथ्यों से यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है, हालांकि पुलिस सभी एंगल खंगाल रही है.

रवि की अचानक मौत से उसके परिवार में मातम पसरा है. दो दिन से जिस बेटे को तलाश रहे थे, अब उसकी लाश घर पहुंची है. परिवार ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि वह सुरक्षित लौट आएगा, लेकिन यह दर्दनाक खबर सबको तोड़ गई.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में तृतीया तिथि का विशेष महत्व…’ जानिए आज के पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…

6 minutes ago

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

5 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

6 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

6 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

6 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

6 hours ago