Viral Video: आए दिन Delhi Metro की कोई न कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है. ऐसा ही एक और वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जो लोगों के बीच चर्चा में है. इस वीडियो में दिख रहा है कि 2 औरतें दिल्ली मेट्रो के कोच में एक दूसरे पर पूरी तरह से हावीं हैं.
ये दोनों महिलाएं एक दूसरे के बाल पकड़कर लड़ती हुई दिखाई दे रही हैं. कभी वे एक दूसरे को धक्का देती हैं तो कभी सीट पर लिटाकर बाल नोचती दिख रही हैं. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपना सर पीट रहे हैं कि ये क्या हाल हो रहा है दिल्ली मेंट्रो का.
सीट पर लिटाकर-लिटाकर नोचे बाल
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला मेंट्रो की सीट पर लेटी हुई है और दूसरी महिला ने ऊपर चढ़कर उसे अपने नीचे दबाया हुआ है. इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई हो रही है. कभी एक महिला दूसरी के बाल नोचती है और थप्पड़ मारने की कोशिश करती है.
मेट्रो में बैठे बाकि के यात्री भी इस नजारे को देखकर काफी हैरान है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बीच में एक लड़की दोनों को रोकने की कोशिश करती है. हालांकि वो भई थोड़ी डरी हुई लग रही है कहीं उसे भी इस लड़ाई में न लपेट लिया जाए.
दोनों महिलाओं के बीच लड़ाई किस बात पर हुई इसे लेकर कोई पक्की खबर अभी सामने नहीं आ सकी है. वहीं सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल होने के बाद लोग अपने-अपने अंदाजे लगाने में लगे हैं. कोई कमेंट कर रहा है कि सीट को लेकर झगड़ा हुआ होगा, तो कुछ का कहना है कि मामला आपसी दुश्मनी का भी हो सकता है.
Kalesh between two ladies inside kaleshi Delhi Metro over seat issues pic.twitter.com/tny8m7TSIx
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) August 23, 2025
ये भी पढ़ें- क्या मध्य प्रदेश बाघों के लिए बन गया डेंजर जोन? पिछले 8 महीनों में हो गई 36 बाघों की मौत
दिल्ली मेट्रो बन रही जंग का मैदान
बता दें कि दिल्ली मेट्रो के अंदर इस तरह की लड़ाईयां औज कल काफी आम हो गई हैं. आए दिन किसी न किसी बात को लेकर मेट्रो में लोग आपस में भीड़ जाते है, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगता है.
और अगर किसी की लड़ाई भी न हो तब भी कुछ अराजक तत्व मेट्रो में अजीब हरकते करते हुए दिखा जाते है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
