दुनिया

‘पेरिस जल्द बन जाएगा मुस्लिम शहर…!’ फ्रांस के दंगों पर डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों किया ये दावा?

Trump on France: फ्रांस में प्रवासियों और आर्थिक नीतियों के खिलाफ भड़के भीषण दंगों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ऐसा बयान सामने आया है, जिसने पूरी दुनिया में भूचाल ला दिया है. व्हाइट हाउस में मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर तीखा हमला बोला और दावा किया कि जिस तरह से देश में डेमोग्राफिक बदलाव हो रहे हैं, उससे पेरिस बहुत जल्द एक मुस्लिम शहर बनने वाला है. ट्रंप के इस बेबाक और कड़े बयान ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है.

मैक्रों पर भड़के ट्रंप क्या बोले?

डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ अपनी पुरानी बातचीत का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने मैक्रों को बहुत पहले ही आगाह कर दिया था. ट्रंप ने कहा कि वे मेरे दोस्त हैं, लेकिन मैंने उन्हें चेताया था कि आप पूरी दुनिया से लोगों को अपने देश में आने देकर बहुत बड़ी भूल कर रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति का यह बयान ऐसे समय आया है जब पश्चिमी देशों में लगातार बढ़ती अप्रवासी आबादी और आंतरिक सुरक्षा के मुद्दों पर तीखी बहस छिड़ी हुई है.

5.5 लाख प्रदर्शनकारी फ़्रांस की सड़कों पर

फ्रांस के कई प्रमुख शहरों में पिछले कुछ दिनों से महा-प्रदर्शन और खूनी झड़पें देखने को मिल रही हैं. फ्रांस के गृह मंत्रालय के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, विरोध प्रदर्शनों में 5,50,000 से अधिक लोग सड़कों पर उतर आए, जिसके बाद हालात बेकाबू हो गए.

बता दें इन हिंसक झड़पों के दौरान सुरक्षा बलों और उपद्रवियों के बीच जमकर संघर्ष हुआ, जिसमें 997 पुलिस अधिकारी और जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि 2,300 से ज्यादा लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

ये भी पढ़ें-सऊदी के आगे लाचार बांग्लादेश! कपल की फांसी पर तारिक रहमान क्यों हैं चुप?

यूरोपीय राजनीति में गरमाया मुद्दा

फ्रांस की सड़कों पर सुलग रही इस आग और व्यापक पैमाने पर हुए संपत्ति के नुकसान ने यूरोपीय संघ (EU) की नींद उड़ा दी है. जहां एक ओर मानवाधिकार संगठन और स्थानीय समूह अपनी मांगों को लेकर अड़े हैं, वहीं दूसरी ओर ट्रंप के इस तीखे बयान ने यूरोप की आव्रजन (Immigration) नीतियों को एक बार फिर वैश्विक बहस के केंद्र में ला खड़ा कर दिया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

अगले कुछ घंटे और…17 राज्यों में भारी तबाही मचाएगा मौसम! 70 की स्पीड से तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Weather Alert: मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 17 राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान…

21 minutes ago

दशहरा पर यूपी के इस शिव मंदिर में स्थापित हुई रावण की प्रतिमा, यहां नहीं होता दहन

ग्रेटर नोएडा के बिसरख गांव में दशहरे पर रावण का पुतला नहीं जलाया जाता. रावण…

26 minutes ago

दशहरा स्पेशल पंचांग: भूलकर भी इस समय न करें रावण दहन! नोट कर लें आज का सबसे सटीक शुभ मुहूर्त

आज 20 अक्टूबर 2026 को विजयादशमी यानी दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। इस…

1 hour ago

विजयादशमी पर शूल व मालव्य योग का दुर्लभ संयोग! धनु और मकर राशि को बड़ा लाभ, तुला वाले सावधान

20 अक्टूबर 2026 को विजयादशमी यानी दशहरे के दिन शूल योग, बुधादित्य योग और मालव्य…

1 hour ago

Vijayadashami: आज के दिन श्रीराम कथा पढ़ने-सुनने की परंपरा, पढ़ें ये 1 श्लोक… 4 पंक्तियों में समाई है पूरी रामायण!

EK SHLOKI RAMAYAN ON VIJAYADASHAMI 2026: सनातन धर्म में विजयादशमी यानी दशहरे का पर्व अधर्म…

2 hours ago

रावण की आंखों से बरसेंगे अंगारे, नाभि पर चलेगा चक्र: जानिए देश में कहां-कहां दिखेंगे दशहरे पर सबसे अनोखे दशानन

SRIGANGANAGAR 75TH VIJAYADASHAMI FESTIVAL: राजस्थान के श्रीगंगानगर में विजयदशमी के अवसर पर 70 फीट ऊंचे…

3 hours ago