दुनिया

सेना में AI से गुगल में घमासान, सहूलियत या सुरक्षा पर खतरा? जानें मामला

Google DeepMind Controversy: कभी दुनिया भर के टेक प्रोफेशनल्स के लिए गूगल की पहचान उसके चर्चित आदर्श वाक्य ‘डोंट बी ईविल’ यानी ‘बुराई मत करो’ से हुआ करती थी. लेकिन आज वही सिलिकॉन वैली और लंदन के कांच के दफ्तर एक नैतिक द्वंद्व के अखाड़े में तब्दील हो चुके हैं. सवाल यह उठ रहा है कि क्या तकनीक इंसानियत की सहूलियत के लिए है या फिर युद्धक्षेत्र में विनाश का नया औजार बनने जा रही है? गूगल की सबसे आधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इकाई ‘गूगल डीपमाइंड’ (Google DeepMind) के भीतर इन दिनों भीषण घमासान मचा हुआ है.

अमेरिकी रक्षा विभाग (पेंटागन) और इजरायली सेना के साथ किए गए सैन्य और क्लाउड समझौतों के विरोध में डीपमाइंड के कई शीर्ष शोधकर्ताओं व इंजीनियरों ने या तो इस्तीफा दे दिया है या कंपनी छोड़ने का मन बना चुके हैं. कर्मचारियों का सीधा आरोप है कि जिस AI को उन्होंने मानव कल्याण के लिए विकसित किया था, वह अब जंग के मैदान में ‘किल चेन’ का हिस्सा बनाया जा रहा है.

विवाद की दो मुख्य धुरी (Google AI DeepMind Resignations)

गूगल के भीतर उभरे इस असंतोष की जड़ में दो बड़े रक्षा समझौते हैं. इजरायली सरकार और उसकी सेना के साथ किया गया बहु-अरब डॉलर का क्लाउड और एआई समझौता, जिसका गाजा युद्ध के बाद से लगातार विरोध हो रहा है. अप्रैल में अमेरिकी रक्षा विभाग के साथ हुआ करार, जिसके तहत सेना को गोपनीय ऑपरेशंस और “किसी भी वैध सरकारी उद्देश्य” के लिए गूगल के उन्नत एआई मॉडल इस्तेमाल करने की खुली छूट दी गई.

हालांकि समझौते में लिखा है कि एआई का उपयोग बिना मानवीय नियंत्रण वाले स्वायत्त हथियारों या व्यापक घरेलू निगरानी में नहीं होगा, लेकिन आलोचकों का कहना है कि सैन्य फैसलों पर गूगल के पास कोई वीटो पावर नहीं है. ऐसे में यह नियम केवल कागजी साबित होते हैं.

इस्तीफों की दास्तान (Google DeepMind Resignation)

कंपनी छोड़ने वाले वैज्ञानिकों का दर्द सीधे तौर पर तकनीक के दुरुपयोग से जुड़ा है. लंदन स्थित डीपमाइंड की इंजीनियर सोफिया ने अपने आंतरिक पत्र में लिखा कि मुझे अब विश्वास नहीं रहा कि हमारी तकनीक का समाज पर कोई सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. उन्होंने आरोप लगाया कि आंतरिक मंचों पर विरोध करने पर ‘नरसंहार’ जैसे शब्दों वाली पोस्ट हटा दी गईं और मैनेजमेंट ने इसे ‘आक्रामक लहजा’ बताकर पल्ला झाड़ लिया.

वरिष्ठ शोधकर्ता एंड्रियास किर्श ने डीपमाइंड छोड़ते हुए खुलासा किया कि 2014 में जब गूगल ने डीपमाइंड को खरीदा था, तब सैन्य इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की शर्त रखी गई थी. आज उनमें से एक भी सुरक्षा मानक कायम नहीं रहा.

बिग टेक की होड़ में गूगल (Andreas Kirsch Google DeepMind Exit)

गूगल प्रबंधन ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है. कंपनी के प्रवक्ता टॉम हेवेट का कहना है कि वैश्विक स्तर पर सार्वजनिक क्षेत्र के साथ काम करते हुए सभी अनुबंधों की समीक्षा उनके एआई सिद्धांतों के आधार पर की जाती है. गूगल का तर्क है कि पारदर्शी और कड़े मानकों के साथ सेना को तकनीक मुहैया कराना “राष्ट्रीय सुरक्षा का समर्थन करने के लिए एक जिम्मेदार दृष्टिकोण” है.

ये भी पढ़ें: आखिर क्यों भड़का पेशेंट? मेडिकल जांच के दौरान महिला डॉक्टर को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल

गौरतलब है कि पेंटागन के साथ दौड़ में सिर्फ गूगल नहीं, बल्कि OpenAI और एलन मस्क की xAI भी समझौते कर चुकी हैं. वहीं दूसरी तरफ, एआई कंपनी एंथ्रोपिक (Anthropic) को पेंटागन ने इसलिए ब्लैकलिस्ट कर दिया क्योंकि उसने अपने मॉडल से हथियारों और निगरानी से जुड़े सुरक्षा प्रतिबंध हटाने से साफ इनकार कर दिया था.

ड्रोन से लेकर यूनियन तक का सफर

  • 2018 में अमेरिकी सेना के ड्रोन प्रोजेक्ट ‘मेवेन’ के विरोध में हजारों कर्मचारियों ने आवाज उठाई थी, जिसके बाद भारी दबाव में गूगल को प्रोजेक्ट रद्द करना पड़ा था.
  • 2024 में बर्खास्तगी: प्रोजेक्ट निम्बस के विरोध में दफ्तरों में धरना देने वाले लगभग 50 कर्मचारियों को गूगल ने नौकरी से निकाल दिया था.
  • 2026 में संगठित विरोध: अब डीपमाइंड के कर्मचारियों ने यूनियन बनाकर संगठित मोर्चा खोल दिया है और लंदन दफ्तर के बाहर “नो एआई इन द किल चेन” के नारों के साथ सीधे हड़ताल की चेतावनी दी जा रही है.

ये भी पढ़ें: लसोड़ा… नाम तो सुना होगा! सेहत के लिए फायदे भी जानें, थाली का स्वाद और बीमारियों की छुट्टी

कफन के बीच फंसी तकनीक (No AI in the Kill Chain Google Protest)

जब प्रयोगशाला में लिखे जाने वाले कंप्यूटर कोड युद्ध के मैदान में मिसाइलों के निशाने तय करने लगें, तो वैज्ञानिक का असहज होना स्वाभाविक है. गूगल के गलियारों में छिड़ी यह जंग सिर्फ कर्मचारियों और प्रबंधन की खींचतान नहीं, बल्कि 21वीं सदी का सबसे बड़ा मानवीय सवाल है. अगर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी असीमित ताकत को बिना किसी ठोस अंतरराष्ट्रीय नियंत्रण के सेनाओं के सुपुर्द कर दिया गया, तो सहूलियत की आड़ में तकनीक मानवता के लिए सबसे बड़ा सुरक्षा संकट बन सकती है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

अयोध्या में जलेंगे 30 लाख दीये, 56 घाटों पर 35 हजार वालंटियर बनाएंगे विश्व रिकॉर्ड

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले दसवें दीपोत्सव में 30 लाख…

3 minutes ago

जामिया प्रदर्शन के नाम पर फैलाया जा रहा था खतरनाक झूठ, भारतीय सेना ने सच किया उजागर

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान समर्थित अकाउंट से फैलाए गए उस दावे को भारतीय सेना ने…

20 minutes ago

धनतेरस पर यम दीपदान 2026: किस दिन जलाएं यमराज के नाम का दीपक? जानें सही विधि और धार्मिक महत्व

Yam Deep Daan on Dhanteras: धनतेरस पर यमराज के नाम का दीपदान करने की परंपरा…

29 minutes ago

2047 के विकसित भारत में खेल निभाएंगे अहम भूमिका, नई दिल्ली में आयोजित स्पोर्ट्स CSR समिट में बोले दिग्गज

नई दिल्ली के PHD हाउस में आयोजित स्पोर्ट्स CSR Summit में खेल राज्य मंत्री रक्षा…

1 hour ago

हबीब-उर-रहमान को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, तीन साल से बंद आरोपी की जमानत याचिका ने ठुकराई

दिल्ली हाईकोर्ट ने सैन्य खुफिया जानकारी लीक करने के आरोपी हबीब-उर-रहमान की जमानत याचिका खारिज…

2 hours ago

वंदे मातरम को राष्ट्रगान जैसा दर्जा देने की मांग, सुप्रीम कोर्ट 27 अक्टूबर को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसे अनिवार्य…

2 hours ago