दुनिया

Tibet Earthquake: भीषण भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 126 हुई, भारत के कई हिस्सों में भी महसूस किए गए थे झटके

Tibet Earthquake: नेपाली सीमा के पास तिब्बत में मंगलवार (7 जनवरी) को 7.1 तीव्रता का भूकंप आने से मरने वालों की संख्या बढ़कर कम से कम 126 लोगों की मौत हो गई. भूकंप के झटके बिहार, असम और पश्चिम बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए. समाचार एजेंसी एएफपी ने चीनी मीडिया शिन्हुआ के हवाले से ये जानकारी दी है.

भूकंप का केंद्र शिगात्से शहर के टिंगरी काउंटी में था. टिंगरी तिब्बत की राजधानी ल्हासा से करीब 400 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में है और नेपाल की सीमा पर है. माउंट एवरेस्ट पर जाने वालों के लिए यह एक पर्यटन केंद्र है.

तीन बार आया भूकंप

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप मंगलवार सुबह 6:35 बजे दर्ज किया गया. एनसीएस डेटा से पता चलता है कि पहले भूकंप के तुरंत बाद इस क्षेत्र में दो और भूकंप आए. दूसरा भूकंप 4.7 तीव्रता का था, जो सुबह 7:02 बजे 10 किलोमीटर की गहराई पर आया तथा तीसरा भूकंप 4.9 तीव्रता का था, जो सुबह 7:07 बजे 30 किलोमीटर की गहराई पर आया.

अक्सर आते हैं भूकंप

नेपाल भूगर्भीय रूप से सक्रिय क्षेत्र में बसा हुआ है, जहां भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटें आपस में टकराती हैं, जिससे हिमालय का निर्माण होता है और यहां भूकंप अक्सर आते रहते हैं. 2015 में नेपाल में आए 7.8 तीव्रता के भूकंप में लगभग 9,000 लोग मारे गए और 22,000 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिससे पांच लाख से ज्यादा घर नष्ट हो गए. भूकंप के झटके खास तौर पर बिहार में महसूस किए गए, जहां लोग अपने घरों और अपार्टमेंट से बाहर देखे गए. भूकंप के कारण किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

33 minutes ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

1 hour ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

2 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

2 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

3 hours ago