बिजनेस

एयरपोर्ट्स काउंसिल से लेवल-5 मान्यता पाने वाला भारत का पहला एयरपोर्ट बना मुंबई का CSMIA: Gautam Adani

Mumbai Airport: मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) भारत का पहला एयरपोर्ट बन गया है, जिसे वैश्विक स्तर पर जानी-मानी एयरपोर्ट्स काउंसिल इंटरनेशनल (ACI) से प्रतिष्ठित लेवल पांच की मान्यता मिली है. यह जानकारी बुधवार को अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने दी.

गौतम अडानी ने कहा कि अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) द्वारा मैनेज किया जाने वाला मुंबई एयरपोर्ट ‘ग्राहक अनुभव’ के लिए एसीआई से लेवल 5 मान्यता प्राप्त करने वाला न केवल भारत का पहला, बल्कि दुनिया का तीसरा एयरपोर्ट है.

इससे बड़ा कोई सम्मान नहीं

गौतम अडानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि हमारे छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट को ग्राहक अनुभव के लिए एसीआई से प्रतिष्ठित लेवल 5 मान्यता मिलने से बड़ा कोई सम्मान नहीं हो सकता है. यह मान्यता हासिल करने वाला मुंबई एयरपोर्ट न केवल भारत का पहला एयरपोर्ट है, बल्कि ऐसा करने वाला दुनिया का तीसरा एयरपोर्ट भी है.

उन्होंने आगे कहा, ‘एएएचएल की ओर से यह मेरा वादा है कि हम अपने एयरपोर्ट्स से गुजरने वाले सभी यात्रियों को सेवा प्रदान करते रहेंगे.’ इसके साथ ही उन्होंने सभी यात्रियों और एएएचएल के कर्मचारियों को धन्यवाद दिया. मुंबई एयरपोर्ट पर नवंबर 2024 में 47.7 लाख यात्री आए थे, इसमें से 34 लाख घरेलू और 13.7 लाख अंतरराष्ट्रीय यात्री थे.

27,200 एयर ट्रैफिक मूवमेंट्स

बीते महीने मुंबई एयरपोर्ट ने 27,200 एयर ट्रैफिक मूवमेंट्स (विमानों की आवाजाही) को संभाला. इसमें से 19,696 घरेलू एयर ट्रैफिक मूवमेंट्स (मालवाहक विमानों को मिलाकर) थे, जबकि 7,504 अंतरराष्ट्रीय एयर ट्रैफिक मूवमेंट्स (मालवाहक विमानों को मिलाकर) थे. मुंबई एयरपोर्ट ने नवंबर 2024 में 71,046 मीट्रिक टन (एमटी) कार्गो संभाला है. इसमें से 18,653 मीट्रिक टन कार्गो घरेलू था, जबकि 52,393 मीट्रिक टन अंतरराष्ट्रीय कार्गो था. नवंबर 2023 में यह आंकड़ा 63,924 मीट्रिक टन था. इसमें सालाना आधार पर 11 प्रतिशत की बढ़त देखी गई है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

नेपास में फिर संकट: बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से UP-बिहार तक खतरा, कई पुल बहे, 10 लोग लापता

Nepal Budhi Gandaki Flood: नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई…

15 minutes ago

Navratri Special Recipes: आलू खाकर हो गए हैं बोर? व्रत में बनाएं ये 5 टेस्टी डिशेज, खाते ही आ जाएगा मजा

Navratri Special Recipes: नवरात्रि के व्रत में रोजाना आलू और साबूदाना खाकर बोर हो गए…

19 minutes ago

Warning For Global Economy: वेस्ट एशिया की आग में झुलसेगी दुनिया? जानिए क्यों UNCTAD ने दी एनर्जी क्राइसिस की बड़ी चेतावनी

West Asia Crisis Impact:  संयुक्त राष्ट्र के निकाय अंकटाड (UNCTAD) ने वेस्ट एशिया में जारी…

32 minutes ago

‘शक्ति, संयम और सेवा का..’, गृह मंत्री अमित शाह ने शारदीय नवरात्र पर देश को कहा- ‘जय माता दी’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर…

36 minutes ago

डोनाल्ड ट्रंप का जेलेंस्की पर बड़ा हमला, जानिए क्यों बोल पड़े कि यूक्रेन को अब नया राष्ट्रपति चुनना पड़ेगा?

Donald Trump Zelensky War: रूस-अमेरिका डीजल डील की आलोचना से बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी…

1 hour ago

सीएम योगी के खिलाफ अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव? ओपी राजभर ने दी चुनौती

UP Elections 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अयोध्या सीट पर सियासत तेज हो…

1 hour ago