दुनिया

गांव में घुसकर आतंकियों ने बरसाई गोलियां, हमले में 26 लोगों की मौत, पढ़ें कहां हुआ ये भीषण नरसंहार

पश्चिमी अफ्रीकी देश माली के डेम्बो गांव में सशस्त्र आतंकवादी समूहों द्वारा किए गए हमले में कम से कम 26 लोग मारे गए. स्थानीय अधिकारियों ने ये जानकारी दी है.

नाम न बताने की शर्त पर एक स्थानीय अधिकारी ने मंगलवार सुबह टेलीफोन पर शिन्हुआ समाचार एजेंसी को बताया, “इन निर्दोष लोगों को हथियारबंद लोगों ने मार डाला. उन्होंने खेतों में काम कर रहे ग्रामीण लोगों को मौत के घाट उतार दिया.”

उन्होंने कहा, “यह एक और नरसंहार है, जो हमारे दुख को और गहरा करता है और इस भावना को मजबूत करता है कि हमारी आबादी इन सशस्त्र आतंकवादी समूहों से लगातार खतरे में है.”

शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया कि हाल के महीनों में, सेंट्रल माली में नागरिकों पर हमले बढ़े हैं. बंदियागरा गवर्नरेट के अनुसार, सशस्त्र आतंकवादी समूहों ने 1 जुलाई को जिगुइबोम्बो और सोकोरोकांडा गांवों पर हमला किया, जिसमें 23 लोगों की मौत हो गई थी.

यह भी पढ़ें- Pakistan के मशहूर गायक Rahat Fateh Ali Khan दुबई में गिरफ्तार? वीडियो जारी कर कहा- जैसा दुश्मन सोच रहे…

2012 से माली सुरक्षा, राजनीति और अर्थव्यवस्था को प्रभावित करने वाले संकट में घिरा हुआ है. स्वतंत्रता विद्रोह, जिहादी घुसपैठ और अंतर-सामुदायिक हिंसा के कारण पश्चिमी अफ्रीकी देश में हजारों लोग मारे गए हैं और लाखों लोग विस्थापित हुए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘दोस्ती और आतंकवाद एक साथ नहीं…!’ यूएन के मंच से जयशंकर ने पाकिस्तान को जमकर रगड़ा

S Jaishankar UNGA Speech 2026: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने UNGA के 81वें सत्र में…

39 minutes ago

14 घंटे में टूटेगा कुदरत का कहर! 85 की स्पीड से चक्रवाती तूफान और 19 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: IMD ने 27 सितंबर को दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक…

1 hour ago

आज का राशिफल: वृद्धि योग और सूर्य कृपा से 4 राशियों पर बरसेगा धन, जानें मेष से मीन का पूरा भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal: आज 27 सितंबर रविवार को वृद्धि योग और रेवती नक्षत्र का दुर्लभ…

3 hours ago

पितृ पक्ष 2026: प्रतिपदा श्राद्ध से शुरू होंगे पितरों के महाअनुष्ठान; नोट कर लें तर्पण का सबसे शुभ कुतुप मुहूर्त

पितृ पक्ष 2026 में 27 सितंबर को प्रतिपदा श्राद्ध से पूर्वजों के अनुष्ठान शुरू हो…

3 hours ago

आज का मेष राशिफल: मधुर वाणी से मात खाएंगे विरोधी, लेकिन पैसों के फैसले में बरतें सावधानी

आज मेष राशि वालों की तरक्की देखकर कुछ लोग जलेंगे, लेकिन क्या कोई करीबी ही…

3 hours ago