Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

गांव में घुसकर आतंकियों ने बरसाई गोलियां, हमले में 26 लोगों की मौत, पढ़ें कहां हुआ ये भीषण नरसंहार

2012 से माली सुरक्षा, राजनीति और अर्थव्यवस्था को प्रभावित करने वाले संकट में घिरा हुआ है. स्वतंत्रता विद्रोह, जिहादी घुसपैठ और अंतर-सामुदायिक हिंसा के कारण पश्चिमी अफ्रीकी देश में हजारों लोग मारे गए हैं.

Jaish-e-Mohammed

सांकेतिक तस्वीर.

पश्चिमी अफ्रीकी देश माली के डेम्बो गांव में सशस्त्र आतंकवादी समूहों द्वारा किए गए हमले में कम से कम 26 लोग मारे गए. स्थानीय अधिकारियों ने ये जानकारी दी है.

नाम न बताने की शर्त पर एक स्थानीय अधिकारी ने मंगलवार सुबह टेलीफोन पर शिन्हुआ समाचार एजेंसी को बताया, “इन निर्दोष लोगों को हथियारबंद लोगों ने मार डाला. उन्होंने खेतों में काम कर रहे ग्रामीण लोगों को मौत के घाट उतार दिया.”

उन्होंने कहा, “यह एक और नरसंहार है, जो हमारे दुख को और गहरा करता है और इस भावना को मजबूत करता है कि हमारी आबादी इन सशस्त्र आतंकवादी समूहों से लगातार खतरे में है.”

शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया कि हाल के महीनों में, सेंट्रल माली में नागरिकों पर हमले बढ़े हैं. बंदियागरा गवर्नरेट के अनुसार, सशस्त्र आतंकवादी समूहों ने 1 जुलाई को जिगुइबोम्बो और सोकोरोकांडा गांवों पर हमला किया, जिसमें 23 लोगों की मौत हो गई थी.

यह भी पढ़ें- Pakistan के मशहूर गायक Rahat Fateh Ali Khan दुबई में गिरफ्तार? वीडियो जारी कर कहा- जैसा दुश्मन सोच रहे…

2012 से माली सुरक्षा, राजनीति और अर्थव्यवस्था को प्रभावित करने वाले संकट में घिरा हुआ है. स्वतंत्रता विद्रोह, जिहादी घुसपैठ और अंतर-सामुदायिक हिंसा के कारण पश्चिमी अफ्रीकी देश में हजारों लोग मारे गए हैं और लाखों लोग विस्थापित हुए हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital